हनीमून के लिए वरुण धवन-नताशा ने चुनी है ये खास जगह, जानिए पूरी डिटेल्स
Varun Dhawan weds Natasha: फिल्म अभिनेता वरुण धवन आज अपनी प्रेमिका नताशा दलाल के साथ शादी के बंधन में बंध जाएंगे। दोनों की आज मुंबई के अलीबाग स्थित रिसॉर्ट में शादी होगी, जिसके बाद वरुण और नताशा हमेशा के लिए एक दूसरे के हो जाएंगे। रिपोर्ट के अनुसार वरुण और नताशा शादी के बाद हनीमून के लिए टर्की रवाना हो सकते हैं। वेडिंग सूत्रा की रिपोर्ट के अनुसार वरुण और नताशा शादी के टर्की के सिरागान पैलेस में ठहरेंगे जोकि इंस्तांबुल में स्थित है। इस होटल को दुनिया के सबसे आलीशान होटल में से एक माना जाता है।

दुनिया के सबसे आलीशान होटल में से एक में ठहरेंगे
इससे पहले जो रिपोर्ट सामने आई थी कि उसके अनुसार वरुण तबतक छुट्टियों पर नहीं जाएंगे जबतक उनकी मौजूदा फिल्म प्रोजेक्ट की शूटिंग पूरी नहीं हो जाती है, लेकिन ताजा खबर के अनुसार वरुण शादी के बाद टर्की के लिए रवाना हो जाएंगे। बता दें कि आज वरुण धवन की नताशा दलाल के साथ बेहद ही प्राइवेट इवेंट में शादी होगी, जिसमे परिवार के सदस्यों के अलावा करीबी रिश्तेदार, दोस्त आदि शामिल होंगे। शादी के बाद 26 जनवरी को भव्य रिसेप्शन की पार्टी का आयोजन किया जाएगा।

कई करीबी दोस्त होंगे शामिल
टाइम्स ऑफ इंडिया की खबर के अनुसार शादी में वरुण के करीबी दोस्त करन जौहर, आलिया भट्ट, रणबीर कपूर समेत अन्य हस्तियां शामिल हो सकती हैं। इसके अलावा बॉलीवुड की कई हस्तियां जैसे मनीष मल्होत्रा, शिल्पा शेट्टी, राज कुंद्रा, शशांक खेतान, वाशु भगनानी, रेमो डिसूजा भी शादी में शिरकत कर सकते हैं। वरुण और नताशा दला की शादी अलीबाग स्थित मैंसन हाउस रिसॉर्ट में होगी। यह रिसॉर्ट मुंबई से तकरीबन 20 मिनट की दूरी पर स्थित है, यहां स्पीडबोट से पहुंचा जा सकता है।

बचपन से एक दूसरे को जानते हैं वरुण-नताशा
बता दे कि वरुण धवन और नताशा दलाल ने एक साथ मैकेंजी कूपर में पढ़ाई की थी और दोनों क्लास 6 से एक दूसरे के दोस्त हैं। लेकिन दोनों के बीच प्रेम की शुरुआत काफी साल बाद हुई। एक इंटरव्यू में वरुण धवन ने अपने रिलेशनशिप के बारे में खुलकर बात की थी औरकहा था कि उन्होंने नताशा को पहले प्रपोज किया था तो उन्होंने उन्हें रिजेक्ट कर दिया था, कई बार नताशा ने वरुण को रिजेक्ट किया था, लेकिन समय बीतने के साथ दोनों के बीच प्रेम की शुरुआत हुई। वरुण ने बताया कि नताशा का उनके जीवन में बहुत ही अहम योगदान है।












Click it and Unblock the Notifications