Gyanvapi: ज्ञानवापी में शिवलिंग की पूजा होगी या नहीं, मुस्लिमों के प्रवेश पर रोक, इन मामलों पर आज होगी सुनवाई

सुप्रीम कोर्ट ने 20 मई को ज्ञानवापी में पूजा से जुड़े मामले को सिविल जज से वाराणसी के जिला जज को ट्रांसफर करने का आदेश दिया था। कार्बन डेटिंग एक वैज्ञानिक प्रक्रिया है जो किसी पुरातात्विक वस्तु की आयु का पता लगाती है।

Gyanvapi Case: वाराणसी जिला अदालत में आज शुक्रवार (02 दिसंबर) को ज्ञानवापी मामले में सुनवाई होगी। ज्ञानवापी मस्जिद के वजूखाने में मिले शिवलिंग की पूजा होगी या नहीं, मुस्लिमों के प्रवेश पर रोक और ज्ञानवापी मस्जिद के अवैध ढांचे को हटाने संबंधी मामले पर आज वाराणसी जिला अदालत में सुनवाई होनी है। इस मामले में आखिरी सुनवाई 17 नवंबर को हुई थी। जिसके बाद कोर्ट ने माना था कि ये मुद्दा सुनवाई के योग्य है। जिसके बाद मुस्लिम पक्ष ने इसकी पोषणीयता पर बहस के लिए अर्जी दाखिल की थी।

Gyanvapi Case Hearing

बता दें कि 17 नवंबर को ज्ञानवापी मस्जिद परिसर को हिंदू पक्ष को सौंपने के मुकदमे की विचारणीयता को चुनौती देने वाली अंजुमन इस्लामिया मस्जिद समिति की याचिका वाराणसी फास्ट ट्रैक कोर्ट ने खारिज कर दी थी। अदालत ने याचिका पर अगली सुनवाई 2 दिसंबर के लिए टाल दी थी।

कोर्ट ने नवंबर में 'शिवलिंग' की पूजा के अधिकार की मांग वाली याचिका पर सुनवाई कर रही थी, जिसे हिंदू पक्ष ने ज्ञानवापी मस्जिद परिसर में पाए जाने का दावा किया था। कथित शिवलिंग मिलने के बाद विश्व वैदिक सनातन संस्था ने भी वाराणसी के फास्ट ट्रैक कोर्ट में अलग से याचिका दायर की है। याचिका विश्व वैदिक सनातन संस्था के अध्यक्ष जितेंद्र सिंह विशेन की पत्नी किरण सिंह व अन्य ने दायर की थी।

हिंदू पक्ष की मांग है कि स्वयंभू ज्योतिर्लिंग भगवान विश्वेश्वर की पूजा करने दी जाए, पूरे ज्ञानवापी परिसर को हिंदुओं को सौंपने और ज्ञानवापी परिसर के अंदर मुसलमानों के प्रवेश पर प्रतिबंध लगाई जाए। इस मामले में कोर्ट ने आदेश 7/नियम 11 के तहत कहा कि ''यह मामला चलने योग्य नहीं है।''

इधर इलाहाबाद हाई कोर्ट ने बुधवार (30 नवंबर) को ज्ञानवापी मस्जिद मामले में हिंदू और मुस्लिम याचिकाकर्ताओं से यह पता लगाने के लिए सुप्रीम कोर्ट का दरवाजा खटखटाने को कहा कि क्या उसने 16 मई को मस्जिद परिसर के अंदर पाए गए ढांचे की कार्बन डेटिंग सहित किसी भी वैज्ञानिक जांच पर रोक लगाई है या नहीं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+