यात्रीगण कृपया ध्यान दें! सस्ता हो सकता है Vande Bharat ट्रेनों का किराया, जानिए रेलवे का लेटेस्ट अपडेट

Vande Bharat Ticket: भारत की प्रीमियम ट्रेन वंदे भारत का किराया सस्ता हो सकता है। पीटीआई के मुताबिक भारतीय रेलवे कम यात्रियों वाली कुछ कम दूरी की वंदे भारत ट्रेनों के किरायों की समीक्षा कर रहा है। ताकि टिकट की कीमतें कम की जा सकें और लोग इसका ज्यादा से ज्यादा इस्तेमाल कर सके।

रिपोर्ट के मुताबिक इंदौर-भोपाल, भोपाल-जबलपुर और नागपुर-बिलासपुर एक्सप्रेस जैसी वंदे भारत ट्रेनों के साथ-साथ कुछ अन्य ट्रेनों के भी किराए कम किए जा सकते हैं।

Vande Bharat Ticket

Vande Bharat Fare: किन-किन वंदे भारत ट्रेनों का कम होगा किराया?

- भोपाल-जबलपुर वंदे भारत ट्रेन में 29 प्रतिशत ऑक्यूपेंसी दर्ज की गई है। वहीं इंदौर-भोपाल वंदे भारत एक्सप्रेस में केवल 21 प्रतिशत ऑक्यूपेंसी रही। इन ट्रेनों में एसी चेयर कार की टिकट 950 रुपये और एक्जीक्यूटिव चेयर कार टिकट की कीमत 1,525 रुपये है।

रिपोर्ट में कहा गया है कि रेलवे की समीक्षा के बाद इस वंदे भारत सर्विस का किराया काफी कम किया जा सकता है ताकि यह सुनिश्चित किया जा सके कि अधिक से अधिक लोग ट्रेन सेवा का उपयोग करें।

-उसके अलावा नागपुर-बिलासपुर वंदे भारत एक्सप्रेस के किराए की भी समीक्षा की जा रही है। नागपुर-बिलासपुर वंदे भारत ट्रेन की औसत ऑक्यूपेंसी लगभग 55 प्रतिशत है। ये ट्रेन लगभग 5 घंटे 30 मिनट की यात्रा कर अपने गंतव्य स्थान पर पहुंचती है। यात्रियों में ये आम धारणा यह है कि अगर कीमतें कम कर दी गईं तो यह बहुत बेहतर होगा।

नागपुर-बिलासपुर वंदे भारत एक्सप्रेस से एक्जीक्यूटिव क्लास का किराया 2,045 रुपये है जबकि चेयर कार का किराया 1,075 रुपये है। कम यात्रियों की वजह से मई में इस ट्रेन को तेजस एक्सप्रेस से बदल दिया गया था।

-भोपाल-जबलपुर वंदे भारत एक्सप्रेस, जिसने 32 प्रतिशत ऑक्यूपेंसी देखी है, जबकि जबलपुर-भोपाल वंदे भारत सेवा की वापसी यात्रा में 36 प्रतिशत ऑक्यूपेंसी देखी गई है, इसमें भी किराए में कमी की जा सकती है।

इन वंदे भारत ट्रेनों में सबसे ज्यादा ऑक्यूपेंसी

अब तक 46 वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन देश के सभी रेल-विद्युतीकृत राज्यों तक पहुंच चुकी हैं। टॉप ऑक्यूपेंसी वाली वंदे भारत ट्रेनों में कासरगोड से त्रिवेंद्रम ट्रेन में 183 प्रतिशत ऑक्यूपेंसी, त्रिवेंद्रम से कासरगोड वंदे भारत ट्रेन में 176 प्रतिशत ऑक्यूपेंसी, गांधीनगर-मुंबई सेंट्रल वंदे भारत एक्सप्रेस में 134 प्रतिशत ऑक्यूपेंसी शामिल हैं। गौरतलब है कि कुछ को छोड़कर ज्यादातर सेमी-हाई स्पीड ट्रेनें पूरी क्षमता के साथ चलती हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+