Vande Bharat Express: गुवाहटी-NJP वंदे भारत एक्सप्रेस के रूट, टाइमिंग से लेकर टिकट तक, जानें 10 बड़ी बातें
Guwahati-New Jalpaiguri(NJP) Vande Bharat Express train: असम की पहली वंदे भारत ट्रेन गुवाहाटी रेलवे स्टेशन से न्यू जलपाईगुड़ी रेलवे स्टेशन तक चलेगी।

Assam Guwahati-New Jalpaiguri(NJP) Vande Bharat Express train: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 29 मई 2023 को असम की पहली वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन को हरी झंडी दिखा दी है। पीएम मोदी ने गुवाहाटी से न्यू जलपाईगुड़ी ने बीच वंदे भारत ट्रेन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।
गुवाहाटी-एनजेपी वंदे भारत एक्सप्रेस कब से चलेगी, रूट, टाइमिंग, टिकट किराया से जुड़ी जानिए हर जानकारी?
1. असम की पहली वंदेभारत ट्रेन गुवाहाटी रेलवे स्टेशन से न्यू जलपाईगुड़ी रेलवे स्टेशन के बीच चलेगी। गुवाहाटी और न्यू जलपाईगुड़ी के बीच 411 किमी की दूरी को 5 घंटे 30 मिनट में ये ट्रेन कवर करेगी। सबसे तेज गति वाली ट्रेन द्वारा यात्रा के वर्तमान समय को काफी कम कर देगी।
2. यह असम में गुवाहाटी और पश्चिम बंगाल में न्यू जलपाईगुड़ी के बीच चलने वाली पहली प्रीमियम सेमी-हाई स्पीड ट्रेन होगी। जिससे काफी बेहतर ढंग से डिजाइन किया गया है और ये ट्रेन पूरी तरह से एयर कंडीशनर है।
3. गुवाहाटी-एनजेपी वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन सर्विस सप्ताह में छह दिन चलेगी। मंगलवार को इस ट्रेन की कोई सर्विस नहीं होगी। ये ट्रेन 31 मई 2023 से चालू हो जाएगी।
4. गुवाहाटी-एनजेपी वंदे भारत एक्सप्रेस इस क्षेत्र की सबसे तेज चलने वाली ट्रेन होगी और इससे आईटी पेशेवरों, व्यापारियों, छात्रों और पर्यटकों को लाभ मिलेगा।
5. ट्रेन गुवाहाटी रेलवे स्टेशन से चलने के बाद कामाख्या, न्यू बोंगाईगांव, कोकराझार, न्यू अलीपुरद्वार और न्यू कूचबिहार में रुकेगी और न्यू जलपाईगुड़ी आखिरी स्टॉप होगा।
6. वंदे भारत एक्सप्रेस की एक्जीक्यूटिव चेयर कारों के हर कोच में बैठने की क्षमता 52 है, सामान्य चेयर कारों के हर कोच में बैठने की क्षमता 78 है, और ड्राइविंग ट्रेलर कोचों में प्रत्येक की बैठने की क्षमता 44 है।
7. वंदे भारत एक्सप्रेस की बोगियां 160 किमी प्रति घंटे की गति के लिए पूरी तरह से ट्रैक्शन मोटर्स से लैस हैं।
8.ट्रेन टिकट की कीमत एसी चेयर कार में लगभग 1,065 रुपये और एक्जीक्यूटिव चेयर कार में 1,890 रुपये होने की उम्मीद है।
9. हावड़ा-एनजेपी वंदे भारत एक्सप्रेस और हावड़ा-पुरी वंदे भारत एक्सप्रेस के बाद पश्चिम बंगाल के लिए यह तीसरा वंदे भारत होगा।
10. असम के वंदे भारत के उद्घाटन के बाद, भारत में 19 मार्गों पर वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेनों का संचालन करेगा।













Click it and Unblock the Notifications