Vaishali Takkar:सुशांत राजपूत के साथ वायरल हुई वैशाली की फोटो, एक्टर की मौत को बताया था 'मर्डर'
Vaishali Takkar टीवी सीरियल की मशहूर अभिनेत्री वैशाली ठक्कर ने मध्य प्रदेश के इंदौर में स्थित अपने घर में रविवार को फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। पिछले काफी समय से इंदौर में रह रही थीं। वैशाली दिवंगत अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत की दोस्त थीं और दोनों की एक तस्वीर तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं। यहां तक कि लोग दोनों की एक शुरुआत और एक जैसे अंत को लेकर भी चर्चा कर रहे हैं।

सुशांत सिंह राजपूत की मौत को वैशाली ने बताया था हत्या
जिस कमरे में वैशाली ठक्कर ने सुसाइड की मौके से एक सुसाइड नोट भी बरामद हुआ है। जिससे पता चलता है कि उसका पूर्व प्रेमी उन्हें प्रताड़ित कर रहा था। वैशाली दिवगंत अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत की काफी अच्छी दोस्त थीं। सुशांत संग उनकी तस्वीर वायरल हो रही जो उन्होंने अभिनेता के निधन पर शेयर की थी। पोस्ट में वैशाली ने लिखा था, 'नो, नो नो, मेरा रोना रुक नहीं रहा, कोई बताओ कि ये एक सपना है, मुझे लगा जैसे हम हमेशा दोस्त रहेंगे, क्यों सुशांत क्यों?'

'सुशांत ने सुसाइड नहीं की वह मर्डर था'
एक इंटरव्यू में वैशाली ने कहा था कि, शव की तस्वीरें, जो उनकी मौत के कुछ समय बाद ही सोशल मीडिया पर वायरल हो गई थीं, वो मेरे पास भी आई थी। लेकिन मेरी उन्हें देखने की हिम्मत नहीं हुई। मैं उसकी मौत से इतनी परेशान थी कि दो-तीन दिन तक रोती रही। मैं ये मान नहीं पा रही थी। जब लोगों ने कहा कि उसका मर्डर हुआ है, तो मैंने तस्वीर में दिखाई दे रहे निशान को देखा और मुझे लगा कि कुछ तो गड़बड़ है।

रिया पर लगाए थे गंभीर आरोप
वैशाली ने कहा कि पहले मूवी माफियाओं पर आरोप लगाया गया, लेकिन फिर रिया चक्रवर्ती शक के घेरे में आ गईं। वैशाली ठक्कर से जब पूछा गया कि क्या रिया चक्रवर्ती सुशांत सिंह राजपूत की हत्या के लिए जिम्मेदार हैं, तो उन्होंने कहा था, 'ये टीमवर्क है। एक व्यक्ति ऐसा नहीं कर सकता। मुझे लगता है कि इसमें कई लोग शामिल हैं और असली आरोपी रिया चक्रवर्ती के पीछे छिपे हुए हैं।

टूट गई थी सगाई
वैशाली ने पिछले साल अप्रैल में केन्या बेस्ड अभिनंदन सिंह हुंडल से सगाई की थी। दोनों लॉकडाउन के दौरान मैट्रिमोनियल साइट के जरिए मिले थे। उन्होंने सगाई सेरेमनी की तस्वीरें अपने सोशल मीडिया पर शेयर की थीं। बाद में वैशाली ने बताया था कि उन्होंने शादी को पोस्टपोन कर दिया है। जिसके पीछे की वजह उन्होंने कोरोना बताई थी। बाद में वैशाली ने अपनी सगाई की तस्वीरें सोशल मीडिया से डिलीट कर दीं थी। माना जा रहा था कि ,उनकी सगाई टूट गई थी।

इन सीरियल से मिली थी पहचान
वैशाली ने स्टार प्लस के सीरियल 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' से अपने करियर की शुरुआत की थी। जिसके चलते वे बहुत पॉपुलर हुई थीं। इसके अलावा वह 'ये है आशिकी', 'ससुराल सिमर का', 'लाल इश्क' और 'विष और अमृत' समेत कई सीरियल में दिखीं। 'ससुराल सिमर का' में उनके किरदार का नाम अंजलि काफी फेमस हुआ था। जिसके चलते उन्हें बड़ी पहचान मिली थी।












Click it and Unblock the Notifications