देश में वैक्सीनेशन ने पकड़ी रफ्तार, 50 फीसदी वयस्कों को लग चुकी है कोरोना टीके की पहली डोज
देश में वैक्सीनेशन ने पकड़ी रफ्तार, 50 फीसदी वयस्कों को लग चुका हैं कोरोना टीेके की पहली डोज
नई दिल्ली,26 अगस्त। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मंडाविया ने गुरुवार को जानकारी दी कि कोरोना वैक्सीनेशन अभियान में "भारत ने अभूतपूर्व मील का पत्थर हासिल किया। गुरुवार तक वैक्सीनेशन के पात्र आबादी के 50 फीसदी को कोविड का पहला टीका लगाया जा चुका है। COVID19 टीकाकरण कवरेज 61 करोड़ डोज लगाई जा चुकी है। वहीं गुरुवार शाम 7 बजे तक स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्रालय के अनुसार लगभग 68 लाख वैक्सीन की खुराक दी जा चुकी है। {image-coronavaccine1-1629997521.jpg hindi.oneindia.comहालांकि ये सरकारी आंकड़ा ये भी सच्चाई बयां कर रहा है कि अगर भारत को 2021 के अंत तक अपनी पूरी वयस्क आबादी यानी 940 मिलियन आबादी का वैक्सीनेशन करवाना चाहता है तो अभी लंबी लड़ाई लड़नी बाकी है।
सरकारी आंकड़ों के अनुसार बुधवार की रात तक 126.7 मिलियन लोगों को कोरोना की दोनों वैक्सीन दी जा चुकी है। वहीं जिसमें 329 मिलियन लोगों को कोरोना वैक्सीन की पहली डोज लग चुकी है। सरकारी आंकड़ों पर गौर करें तो अनुमानित वयस्क पॉपुलेशन 940 मिलियन के साथ देखा जाता है, तो इसके हिसाब से 18 साल से अधिक आयु क 49.5 फीसदी लोगों को वैक्सीनेशन हुआ है। इसमें मात्र 35 फीसदी लोगों को ही कोरोना वैक्सीन की पहली डोज लगी है और 14.5 % दोनों डोज लग चुकी है।












Click it and Unblock the Notifications