केदारनाथ में 11,000 फीट की ऊंचाई पर देखा गया बाघ, एक्सपर्ट हैरान
नई दिल्ली। उत्तराखंड के केदारनाथ के वन्यजीव अभ्यारण्य में 3400 मीटर की ऊंचाई पर बाघ देखा गया है। समुंद्र तल से 3400 मीटर (11,154 फीट) की ऊंचाई पर टहलता हुआ बाघ कैमरा में कैद हुआ है। अधिकारियों ने बुधवार को बताया है कि केदारनाथ वन प्रभाग की घाटी में 26 मई की रात को 2:38 बजे बाघ को देखा गया था।

वन विभाग के अधिकारियों का कहना है कि करीब 3500 मीटर की ऊंचाई तक हमने कैमरे लगाए हैं, हमें 3400 मीटर की ऊंचाई पर बाघ दिखा। एक्सपर्ट का कहना है कि इतनी ऊंचाई पर बाघ का दिखना कोई सामान्य बात नहीं है, ये दिखाता है कि टाइगर की जीवन शैली में बदलाव आ रहा है क्योंकि टाइगर आमतौर पर कम ऊंचाई वाले क्षेत्रों में रहना पसंद करते हैं।
इससे पहले 2016 में उत्तराखंड के असकोट में तकरीबन 10741 फीट की ऊंचाई पर बाघ दिखा था। अरुणाचल प्रदेश और सिक्किम के पहाड़ी इलाकों में भी काफी ऊंचाई पर बाघ देखा जा चुका है।
केदारनाथ के डिविजनल फॉरेस्ट ऑफिसर अमित कंवर का कहना है कि 11,154 फीट की ऊंचाई पर बाघ का पाया जाना अपने आप में चौंकाने वाली बात है। अमूमन ये मैदानी और पठारी इलाके के जंगलों में पाए जाते हैं। इतनी ऊंचाई पर बाघ के दिखने से ये भी लगता है कि वो अपना प्रवास बदल रहे हैं। 2015 के एक आंकड़े के अनुसार, भारत में मौजूदा समय में 2,226 शेर हैं।












Click it and Unblock the Notifications