उत्तराखंड: अगले 24 घंटे में तेज हवाओं के साथ ओलावृष्टि और बर्फबारी की चेतवानी
देहरादून। मौसम विज्ञान केंद्र ने उत्तराखंड में अगले 24 घंटों में तेज हवाएं चलने के साथ ओलावृष्टि की चेतावनी जारी की है। इसके साथ ही 3500 मीटर और इससे अधिक ऊंचाई वाले स्थानों पर बर्फबारी के आसार भी जताए गए हैं। इधर, देहरादून में रविवार को बादल छाए रहेंगे। कहीं-कहीं गर्जना के साथ बारिश हो सकती है। मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक बिक्रम सिंह ने बताया कि अगले 24 घंटों में तापमान गिर सकता है।

ऊंचाई वाले स्थानों में हिमपात होगा और वहां से चली झौंकेदार हवाएं मैदानी इलाकों में ठंड बड़ा देंगी। देहरादून में भी रविवार को हल्की बारिश हो सकती है। तापमान न्यूनतम 14 डिग्री और अधिकतम 26 डिग्री रह सकता है। उधर, शनिवार को राजधानी समेत कई जगहों पर बारिश से ठंडक बढ़ गई।
मौसम केंद्र निदेशक बिक्रम सिंह ने बताया कि तीन हजार मीटर तक की ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बर्फबारी हुई है। उन्होंने बताया कि ज्यादातर क्षेत्रों के अधिकतम तापमान में पांच से छह डिग्री की कमी हुई है। इससे अधिकतम तापमान सामान्य से कम हो गया है। न्यूनतम तापमान में भी तीन से चार डिग्री की कमी हो सकती है। उन्होंने बताया कि सोमवार से अधिकतम तापमान सामान्य के आसपास पहुंचने का अनुमान है। उन्होंने बताया कि रविवार को भी बारिश होने का अनुमान है।
-
IMD Alert: मुंबई से पुणे तक पारा 34 के पार, उमस ने किया बेहाल, अगले 48 घंटों के मौसम का हाल, कब होगी बारिश? -
Aaj Ka Mausam: अगले 24 घंटे में तेज बारिश, 80 की स्पीड से चलेंगी हवाएं, UP-बिहार समेत 7 राज्यों में अलर्ट -
Weather Delhi NCR: दिल्ली में अगले 48 घंटे में नए संकट का अलर्ट, बाहर निकलने से पहले पढ़ें IMD की ये चेतावनी! -
Aaj Ka Mausam: अगले 24 घंटे में कहर बरपाएंगे दो पश्चिमी विक्षोभ, यूपी-दिल्ली समेत 10 राज्यों में रेन अलर्ट -
Gold Rate Today: सोने के दामों में मामूली उछाल, निवेशक हैरान, कहां पहुंचा 24, 22 और 18 कैरट का भाव? -
LPG Cylinder Price Today: आज बदल गए रसोई गैस के दाम? सिलेंडर बुक करने से पहले चेक करें नई रेट लिस्ट -
'शूटिंग सेट पर ले जाकर कपड़े उतरवा देते थे', सलमान खान की 'हीरोइन' का सनसनीखेज खुलासा, ऐसे बर्बाद हुआ करियर -
Delhi NCR Weather Today: दिल्ली-NCR में होगी झमाझम बारिश, दिन में छाएगा अंधेरा, गिरेगा तापमान -
युद्ध के बीच ईरान ने ट्रंप को भेजा ‘बेशकीमती तोहफा’, आखिर क्या है यह रहस्यमयी गिफ्ट -
Gold Silver Price: सोना 13% डाउन, चांदी 20% लुढ़की, मार्केट का हाल देख निवेशक परेशान -
Ram Navami Kya Band-Khula: UP में दो दिन की छुट्टी-4 दिन का लंबा वीकेंड? स्कूल-बैंक समेत क्या बंद-क्या खुला? -
इच्छामृत्यु के बाद हरीश राणा पंचतत्व में विलीन, पिता का भावुक संदेश और आखिरी Video देख नहीं रुकेंगे आंसू












Click it and Unblock the Notifications