केदारनाथ हाईवे पर भूस्‍खलन, सात मजदूरों की मौत, कई के दबे होने की आशंका

रुद्रप्रयाग। रुद्रप्रयाग गौरीकुंड हाईवे पर हुए भूस्खलन से सात मजदूरों की मौत हो गई है। अभी और भी कई लोगों के मलबे में दबे होने की आशंका है। बांसवाड़ा के पास आल वेदर रोड की कटिंग के दौरान भूस्‍खलन हुआ। एक पहाड़ी का हिस्‍सा टूट गया और मलबा सड़क पर आ गया और यहां काम कर रहे दर्जनों मजदूर इसकी चपेट में आ गए और मलबे के नीचे दब गए। हादसा शुक्रवार दोपहर करीब साढ़े बारह बजे हुआ।

Uttarakhand: landslide Kedarnath roadway near Rudraprayag Banswara many fear of dead

रुद्रप्रयाग के डीएम मंगेश घिलडियाल ने बताया है कि सात मजदूरों के शव निकाले जा चुके हैं। वहीं पांच मजदूर गंभीर रुप से घायल हैं। उन्होंने बताया कि ठेकेदार ने उस वक्त 23 आदमियों के साइट पर होने की बात कही है, जब भूस्खलन हुआ। इसमें से 12 को चोट नहीं लगी है। मौके पर राहत का काम जारी है। मशीनों के जरिए मलबा हटाया जा रहा है।

Uttarakhand: landslide Kedarnath roadway near Rudraprayag Banswara many fear of dead

घायलों को जिला अस्‍पताल में भर्ती कराया गया है। गंभीर रूप से घायलों को ऋषिकेश एम्‍स लाया जा रहा है। बचाव दल मलबे में दबे लोगों को निकालने में जुटे हैं, जिलाधिकारी और पुलिस अधीक्षक भी टीम के साथ मौके पर हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+