माघ मेला 2021 का जायजा लेने के लिए प्रयागराज जाएगी उत्तराखंड से एक टीम, मुख्यमंत्री को मिला था निमंत्रण

देहरादून। Kumbh Mela 2021 माघ मेला 2021 की तैयारियों का जायजा लेने के लिए उत्तराखंड के अधिकारियों की एक टीम शुक्रवार को प्रयागराज का दौरा करेगी। ये टीम ये देखने के लिए प्रयागराज जाएगी कि कोरोना काल में 57 दिन तक चलने वाले माघ मेले का आयोजन किस तरह से किया जाएगा, ताकि 14 जनवरी से शुरू होने वाले कुंभ मेले में भी उन व्यवस्थाओं को लागू किया जाए।

Magh Mela 2021

त्रिवेंद्र सिंह रावत को मिला है प्रयागराज आने का निमंत्रण

अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद (ABAP) ने देश के 13 मान्यता प्राप्त हिंदू मठों के शीर्ष निर्णय लेने वाले संतों ने उत्तराखंड के मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत को प्रयागराज आने का न्योता दिया था, ताकि यह देखा जा सके कि धार्मिक मेले को भव्य पैमाने पर कैसे आयोजित किया जा सकता है और वो भी कोरोना काल में। अखाड़ा परिषद के ये 13 मठ कुंभ मेले में भी शामिल होंगे।

जनवरी में पहले शाही स्नान के साथ शुरू होगा कुंभ मेला

अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद के एक पदाधिकारी ने कहा है कि त्रिवेंद्र सिंह रावत के प्रयागराज जाने की संभावना कम है, इसलिए सरकार के अधिकारी यूपी सरकार द्वारा की गई तैयारियों का जायजा लेने के लिए पहुंचेंगे। आपको बता दें कि हरिद्वार कुंभ जनवरी में पहली शाही स्नान के साथ शुरू होता है, संतों द्वारा गंगा में पवित्र डुबकी 11 मार्च को होगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+