उत्तराखंड के राज्यपाल ने त्रिवेंद्र सिंह रावत को CM नियुक्त किया, सरकार बनाने का दिया न्यौता

उत्तराखंड के राज्यपाल कृष्णकांत पॉल ने बीजेपी विधायक दल के नेता त्रिवेंद्र सिंह रावत को मुख्यमंत्री नियुक्ति किया।

देहरादून। उत्तराखंड के राज्यपाल कृष्णकांत पॉल ने बीजेपी विधायक दल के नेता त्रिवेंद्र सिंह रावत को मुख्यमंत्री नियुक्ति किया। राज्यपाल ने उन्हें सरकार बनाने का निमंत्रण दिया। उन्होंने बीजेपी के विधायक दल के नेता को कल सरकार बनाने का न्यौता दिया है।

Uttarakhand Governor appointed BJP Legislative Party leader Trivendra Singh Rawat as CM & invited him to form government

आपको बता दें कि उत्तराखंड में भारी जीत दर्ज करने के बाद बीजेपी ने राज्य के सीएम के तौर पर त्रिवेंद्र सिंह रावत को चुना। उन्हें विधायक दल का नेता घोषित किया गया। शुक्रवार को देहरादून में हुई विधायक दल की बैठक के बाद उन्हें विधायक दल का नेता चुना गया। शनिवार को 18 मार्च को वो मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे। वो उत्तराखंड के 11वें मुख्यमंत्री होंगे।

जानकारी के मुताबिक उत्तराखंड के मुख्यमंत्री शपथ समारोह में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह भी शामिल होंगे। गौरतलब है कि 70 विधानसभा सीट वाली उत्तराखंड विधानसभा चुनाव में बीजेपी ने 57 सीटें हासिल की। वहीं सत्ता में रही कांग्रेस को मात्र 11 सीटें मिली।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+