उत्तराखंड त्रासदी का दिल दहलाने वाला नया VIDEO, ना देखें कमजोर दिलवाले
नई दिल्ली। उत्तराखंड के चमोली जिले में रविवार आई आपदा के बाद राहत और बचाव का काम चौथे दिन भी जारी है। इसी बीच इस त्रासदी के एक के बाद नए वीडियो सामने आ रहे हैं। जिस वक्त पानी का ये सैलाब आया उस समय कई दर्जन मजदूर ऋषि गंगा तपोवन हाइड्रो प्रोजेक्ट की अलग साइट पर काम कर रहे थे। अब तपोवन डैम का एक नया दिल दहला देने वाला वीडियो सामने आया है।

पानी के सैलाब में बहे 8-10 मजदूर
इस नए वीडियो को आईटीबीपी ने शेयर किया है। वीडियो में डैम की एक साइट पर 8-10 वर्कर्स बांध के किनारे खड़े है। वे तेजी से अपनी ओर बढ़ से पानी के सैलाब से बचने की कोशिश कर रहे हैं। इसी बीच आगे की ओऱ पानी तेजी से बढ़ता है तो वे पीछे की ओर भागने लगते हैं। अचानक पानी और मलबा उनकी तरफ मुड़ा जाता है। वीडियो में मजदूर बचने के लिए एक किनारे से दूसरे किनारे की तरफ भागते है। लेकिन वे कुदरत के कहर से नहीं बच पाते हैं।
Recommended Video

वीडियो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है
पानी के तेज बहाव में वे नीचे गहरी खाई में पानी के साथ समा जाते हैं। ये वीडियो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इसी डैम की एक टनल में अभी भी 39 लोग फंसे हुए हैं। ITBP, NDRF और SDRF की संयुक्त टीम टनल में रेस्क्यू का काम कर रही हैं। अब तक सिर्फ 120 मीटर हिस्से की सफाई हो सकी है। इस टनल की उंचाई लगभग 15 मीटर है। कुछ रिपोर्ट्स के हवाले से बताया गया है कि टनल में ड्रोन से तलाशी की कोशिश की गई थी, लेकिन वहां जगह पर्याप्त नहीं थी इसलिए ये कारगर नहीं रहा।
A fresh video shared by ITBP shows how a mix of water and mud entered the Tapovan tunnel where rescue work is on. Some workers seeking cover on the edge of the bridge were washed away.
— vijaita singh (@vijaita) February 10, 2021
Warning- disturbing video.#Uttarakhand pic.twitter.com/duGXvOcauw
ये टनल 2.5 किमी की बताई जा रही है
साइट पर मौजूद एक अधिकारी ने बताया कि टनल की जमीन दलदली बन गई है और ऐसे में रेस्क्यू वर्कर्स को काफी परेशानी हो रही है। केवल भारी मशीनें और गाड़ियां ही यहां से मलबा हटा पा रही हैं। अधिकारियों का मानना है कि, हमें उम्मीद है कि, 60 मीटर के बाद शायद हमें मलवा ना मिले। हम जितना अधिक मलबा निकाल रहे हैं, उतना ही मलवा यहां अपने आप बहकर बाहर निकल रहा है। ये टनल 2.5 किमी की बताई जा रही है।












Click it and Unblock the Notifications