उत्तराखंड के इन जिलों में आज भारी बारिश की आशंका, स्कूल-कॉलेज बंद, अलर्ट जारी

Recommended Video

    Uttarakhand के 7 Districts में होगा Heavy Rainfall, 72 Hours का High Alert | वनइंडिया हिंदी

    देहरादून। उत्तराखंड के कई जिलों में आज भारी बारिश की आशंका है, जिसके चलते राज्य में मौसम विभाग ने अलर्ट जारी किया है। सुरक्षा के मद्देनजर आज प्रशासन ने राज्यों के कई जिलों में स्कूल-कॉलेज बंद करने के आदेश दिए हैं। मौसम विभाग के मुताबिक, अगले 24 घंटों में देहरादून, हरिद्वार, टेहरी, पौड़ी, चमोली और नैनीताल में भारी बारिश हो सकती है।

    आज भारी बारिश की आशंका

    आज भारी बारिश की आशंका

    वहीं दूसरी तरफ उत्तराखंड के ज्यादातर हिस्सों में लगातार हो रही भारी बारिश के चलते अलग-अलग घटनाओं में दो महिलाओं समेत चार लोगों की मौत हो गई और तीन अन्य घायल हो गये जबकि पूरे प्रदेश में सामान्य जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है।

    चमोली में बादल फटा

    चमोली में बादल फटा

    तो वहीं चमोली में रविवार को बादल फटने से काफी आर्थिक नुकसान हुआ है, ये घटना सोनाली में घटी है जिसमें दो लोग घायल भी हुए हैं। तो वहीं कुमाऊं रीजन में नैनीताल, पिथौरागढ़ जैसे इलाकों में भी आज भारी बारिश की आशंका है।

    भारी बारिश के कारण जनजीवन पूरी तरह से अस्त-व्यस्त

    भारी बारिश के कारण जनजीवन पूरी तरह से अस्त-व्यस्त

    मालूम हो कि पिछले दो दिनों से प्रदेश में ज्यादातर स्थानों पर लगातार हो रही भारी बारिश के कारण जनजीवन पूरी तरह से अस्त-व्यस्त हो गया है। राज्य में कई जगहों पर भूस्खलन भी हुआ है जिसके कारण कई स्थानों पर आवागमन में रुकावट उत्पन्न हुई है। राजधानी देहरादून सहित कई शहरों में कई स्थानों पर जलजमाव होने और घरों में पानी घुसने की खबर है तो कई जगह जानवर भी भारी बारिश के पानी में बह गए हैं।

    हाई अलर्ट के बाद चौकन्ना प्रशासन

    हाई अलर्ट के बाद चौकन्ना प्रशासन

    प्रशासन भी मौसम विभाग के हाई अलर्ट के बाद चौकन्ना हो गया है उसने भी लोगों को सतर्क रहने के लिए कहा है। बारिश के अलर्ट और कांवड़ मेले को ध्यान में रखकर बड़ी संख्या में पुलिस बल की तैनाती की गई है। एनडीआरएफ और एसडीआरएफ की टीमों को भी अलर्ट पर रखा गया है।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+