उत्तराखंड सीएम पुष्कर सिंह धामी पहुंचे दिल्ली, शनिवार को पीएम मोदी से करेंगे मुलाकात
नई दिज्ली, 9 जुलाई। उत्तराखंड के सीएम पुष्कर सिंह धामी शुक्रवार देर शाम दिल्ली पहुंचे है। उत्तराखंड के नवनियुक्त मुख्यमंत्री कल अपने दिल्ली दौरे के दौरान प्रधानमंत्री, गृह मंत्री और रक्षा मंत्री से मुलाकात करेंगे। वह भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा से भी मुलाकात करेंगे।

उत्तराखंड के मुख्यमंत्री धामी की मुख्यमंत्री बनने के बाद ये पहली दिल्ली यात्रा हैॅा उनके साथ अधिकारियों की एक टीम भी दिल्ली पहुंची है/ मुख्य सचिव डॉ.सुखबीर सिंह संधू के अलावा कुछ अन्य अधिकारी मौजूद दिखे। धामी इस दौराना केंद्रीय मंत्रियों से भी मुलाकात करेंगें और विभिन्न मंत्रालयों से संबंधित उत्राखंड से संबंधी मुद्दों पर पैरवी करेंगे। इसके साथ ही आलाकमान को सीएम धामी उत्राखंड कांवड़ यात्रा, राज्य में कोविड महामारी की रोकथाम और संभावित कोरोना की तीसरी लहर से बचाव और तैयारियों के अलावा कोरोना वैक्सीनेशन पर केंद्र को ब्योरा देंगे। इसके अलावा उत्तराखंड में तमाम योजनाएं चल रही है जिनमं ऑलवेदर रोड, ऋषिकेश कर्णप्रयाग रेल लाइन परियोजना और केदारनाथ पुनर्निर्माण योजना की प्रगति के बारे में जानकारी दे सकते हैं।
बता दें युवा नेता धामी को उत्तराखंड का सीएम बनाए जाने पर सीनियर नेताओं में असंतोष हैं। ऐसे में उत्तराखंड में कार्यकाल के दौरान उनकी रणनीति कैसी होनी चाहिए इसके संबंध में वो भाजपा के शीर्ष मंत्रियों से मार्गदर्शन भी ले सकते हैं। वरिष्ठों की नाराजगी के बीच धामी ने अपने सियासी कौशल का परिचय भी दिया। अब पार्टी हाईकमान के सामने वह अपने पांच दिन के कार्यकाल की रिपोर्ट पेश कर सकते हैं।
इसके साथ ही उत्राखंड में 2022 में विधानसभास चुनाव होने हैं ऐसे में धामी भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष जे पी नड्डा और गृह मंत्री अमित शाह से मुलाकात कर, चुनाव संबंधी रणनीति पर मार्गदर्शन के लिए मुलाकात कर सकते हैं।












Click it and Unblock the Notifications