इजरायल में मोदी से हाथ मिलाने के बाद उत्तराखंड का ये शेफ बना सेलिब्रिटी

इजरायल में प्रधानमंत्री मोदी से मिलकर सुर्खियां बटोरने वाले शेफ का नाम धर्मेंद्र पंवार है। वो उत्तराखंड के टिहरी गढ़वाल स्थित गांव कुंडी के रहने वाले हैं।

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के तीन दिवसीय इजरायल दौरे के दौरान उत्तराखंड का एक शेफ सेलिब्रिटी बन गया। इस शेफ ने बुधवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के शानदार खाना बनाया था, जिससे खुश होकर प्रधानमंत्री मोदी ने इस शेफ से मुलाकात की और उनकी तारीफ भी की।

इजरायल में मोदी से हाथ मिलाने के बाद उत्तराखंड का ये शेफ बना सेलिब्रिटी

टिहरी गढ़वाल के रहने वाले हैं धर्मेंद्र पंवार

इजरायल में प्रधानमंत्री मोदी से मिलकर सुर्खियां बटोरने वाले शेफ का नाम धर्मेंद्र पंवार है। वो उत्तराखंड के टिहरी गढ़वाल स्थित गांव कुंडी के रहने वाले हैं। धर्मेंद्र पंवार के पीएम मोदी से मिलने की सूचना जैसे ही उनके गांव के लोगों को मिली उन्हें इसका विश्वास ही नहीं हुआ। एचटी में छपी खबर के मुताबिक धर्मेंद्र इजरायल में लाइट बाइट फूड्स नाम की एक भारतीय फर्म के साथ काम कर रहे हैं। धर्मेंद्र पंवार ने प्रधानमंत्री मोदी से मुलाकात और उनसे हाथ मिलाने की खास तस्वीर सोशल मीडिया साइट फेसबुक पर शेयर की है। इस खास तस्वीर के सामने आने के बाद उत्तराखंड के एक यूजर सुनील नेगी ने लिखा कि ये बेहद अच्छा और संतुष्ट करने वाला है क्योंकि जब दुनिया के सबसे बड़े लोकतंत्र के प्रधानमंत्री दूसरे देश में अपने ही देश के किसी नागरिक से इसतरह मिलते हैं तो उस गांव और राज्य के लोग काफी गौरान्वित होते हैं।

बता दें कि धर्मेंद्र पंवार पिछले पांच साल से इजरायल में काम कर रहे हैं। अपने तीन भाइयों में वो सबसे बड़े हैं। उनके दोनों भाई भी रेस्टोरेंट के काम से जुड़े हुए हैं, इनमें से एक भाई इजरायल में और दूसरा देहरादून में रेस्टोरेंट का काम कर रहे हैं। धर्मेंद्र पंवार का परिवार इस घटना के बाद बेहद खुश है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+