उत्तराखंड: निर्माणाधीन बिल्डिंग में मजदूरों पर गिरा सीमेंट कंटेनर, 3 की मौत
हल्द्वानी। उत्तराखंड में बेहद दर्दनाक घटना सामने आई है। यहां एक निर्माणाधीन बिल्डिंग में काम कर रहे मजदूरों पर सीमेंट कंटेनर गिर गया। इस हादसे में 3 मजदूरों की मौत हो गई है। ये दर्दनाक घटना उत्तराखंड के हल्द्वानी की है। फिलहाल राहत-बचाव का काम जारी है। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।

पूरा मामला उत्तराखंड के हल्द्वानी का है। जहां एक निर्माणाधीन बिल्डिंग में कुछ मजदूरों पर सीमेंट कंटेनर गिर गया। इस घटना में तीन मजदूरों की दबकर मौत हो गई। कुछ मजदूर घायल बताए जा रहे हैं। अभी ये साफ नहीं हो सका है कि आखिर ये हादसा कैसे हुआ। फिलहाल मौके पर पुलिस प्रशासन पहुंच गया है।
आखिर ये दर्दनाक घटना कैसे हुई ये अभी तक साफ तौर से सामने नहीं आया है। पुलिस मामले की तफ्तीश में जुट गई है। हादसा उस समय हुआ जब निर्माणाधीन बिल्डिंग में मजदूर काम कर रहे थे। इसी दौरान सीमेंट कंटेनर उन पर गिर गया। इस घटना में कुछ मजदूर दब गए। इस घटना में 3 मजदूरों की जान चली गई।












Click it and Unblock the Notifications