उत्तराखंड: बादल फटने के बाद से लापता 20 लोगों में अबतक 15 की लाश बरामद
Recommended Video
Uttarakhand में Cloudburst से मची तबाही, 17 लोगों की मौत, देखें Video | वनइंडिया हिंदी
देहरादून। बाढ़ और भूस्खलन ने उत्तराखंड में भारी तबाही मचाई है। यहां के आठ जिलों में त्राहि मची हुई है। रविवार को उत्तरकाशी के मोरी ब्लॉक में बादल फटने के बाद से 20 लोग लापता हो गए थे जिनमें से 15 लोगों का शव बरामद कर लिया गया है। 5 लोग अभी भी लापता हैं। उन्हें तलाशने का अभियान अभी भी चलाया जा रहा है।

आपदा प्रबंधन अधिकारी, देवेंद्र पटवाल ने कहा कि अलग-अलग जगहों से लोगों के लापता होने की रिपोर्ट आ रही है। अगर किसी को इसके बारे में कोई जानकारी मिलती है, तो उनसे अनुरोध किया जाता है कि वे मोरी पुलिस को इसके बारे में सूचित करें।
आपको बता दें कि उत्तरकाशी, लामबगड़, बागेश्वर, चमोली और टिहरी में तो हालात बहुत बुरे हैं। भारी बारिश से स्कूल-कॉलेज बंद हैं। मौसम विभाग ने बारिश का अलर्ट जारी किया है। आपदा प्रबंधन के सचिव एस ए मुरुगेसन ने बताया कि उत्तराखंड के अधिकतर स्थानों पर पिछले 24 घंटों से लगातार हो रही भारी बारिश के कारण कई जगह बादल फटने तथा भूस्खलन होने से 22 लोग लापता हो गये ।












Click it and Unblock the Notifications