रक्षाबंधन पर नहीं जाने दिया मायके तो महिला ने दे दी जान, मरने से पहले दोनों बेटियों को...

नई दिल्ली। उत्तर प्रदेश के सीतापुर जिले के इमालिया सुलतानपुर क्षेत्र में गुरुवार को एक महिला ने खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली। महिला रक्षाबंधन पर मायके न ले जाने को लेकर पति से नाराज थी जिस कारण उसने ये कदम उठाया। सुलतानपुर थाना क्षेत्र के तेंदावर गांव में रहने वाली 30 साल की मीना देवी ने खुद को देसी तमंचे से गोली मार ली।

रक्षाबंधन पर भाई के यहां जाना चाहती थी महिला

रक्षाबंधन पर भाई के यहां जाना चाहती थी महिला

खबर है कि मीना रक्षाबंधन के दिन भाई के घर जाने की जिद कर रही थी। इसको लेकर उसकी पति ओमेंद्र रैदास से खूब लड़ाई हुई थी। इसी से परेशान होकर उसने ये कदम उठाया। मीना की मौके पर मौत हो गई।

आत्महत्या से पहले बेटियों को पीटा

आत्महत्या से पहले बेटियों को पीटा

परिवार के लोगों ने बताया कि पति से झगड़ा करने के बाद मीना ने अपने दो बेटियों को बुरी तरह पीटा था और उन्हें घर से बाहर निकालकर खुद को गोली मार ली थी। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। ये कोई पहला मामला नहीं है बल्कि पहले भी इस तरह के कई मामले सामने आते रहे हैं जब छोटे से झगड़े या घरेलू विवाद के चलते किसी ने आत्महत्या कर ली हो।

बहन के लिए वीडियो बनाकर दे दी जान

बहन के लिए वीडियो बनाकर दे दी जान

कुछ समय पहले राजस्थान के जयपुर में एक युवक द्वारा सुसाइड से पहले वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल करने का सनसनीखेज मामला सामने आया था। यहां मृतक युवक ने सुसाइड से पहले वीडियो बना कर सोशल मीडिया पर वायरल किया और देर रात भांकरोटा इलाके में ट्रक के आगे कूद गया। वीडियो में रामस्वरूप ने आरोप लगाया था कि उसकी बहन अपने पति,सास और ससुर से परेशान है। युवक ने बहन को ससुराल पक्ष द्वारा प्रताड़ित करने का आरोप भी लगाया। रामस्वरूप ने वीडियो में कहा कि मुझे माफ करना,मेरे मरने के बाद दोषियों को सजा मिलनी चाहिए।

यह भी पढ़ें- जयपुर:महिला ने लाइव वीडियो कॉल पर की आत्महत्या, विदेश में रहता था ब्वायफ्रैंड

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+