उत्तर प्रदेश: तवे पर जल गई रोटी तो शौहर ने दिया तीन तलाक, विरोध पर सिगरेट से जलाया
लखनऊ। उत्तर प्रदेश के महोबा में एक महिला को रोटी जल जाने के बाद पति ने कथित तौर पर उसे तीन तलाक दे दी। महिला ने पुलिस से की अपनी शिकायत में कहा है कि पति ने जली रोटी देख गुस्से में उसे तलाक दे दिया और घर से निकाल दिया। मामला महोबा के पाहरेथा गांव का है। रविवार को 24 साल की महिला ने एएसपी दफ्तर पहुंचकर इंसाफ की मांग की है।

एएसपी ने बताया है कि महिला की शिकायत पर घरेलू हिंसा का मामला दर्ज कर लिया गया है। महिला ने बताया है कि उसकी शादी पिछले साल 4 जुलाई 2017 को हुई थी। शादी के बाद से उसका पति लगातार उसे प्रताड़ित करता था और उसके साथ मारपीट करता था। महिला का कहना है कि तीन दिन पहले तो हद ही हो गई। उससे रोटी जल गई तो पति ने तलाक दे दिया।
महिला का कहना है कि तीन दिन पहले पति को खाना दिया जिसमें एक रोटी थोड़ी सी जल गई थी। इस पर पति ने उसे गालियां देना और मारना पीटना शुरू कर दिया। उसने इसका विरोध किया तो तीन बार तलाक बोलकर पत्नी को घर से निकल जाने को कहा। पत्नी का कहना है कि उसने घर ना छोड़ने की बात कही तो उसे सिगरेट से जलाया गया।












Click it and Unblock the Notifications