उत्तर प्रदेश में 13 शहर बनेंगे स्मार्ट, 54 शहरों का विकास अमृत योजना के तहत
नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज 100 स्मार्ट शहरों की योजना का शुभारंभ करते हुए कहा कि शहरों का विकास यहां के लोगों की जरूरतों के आधार पर होना चाहिए। इन 100 शहरों की लिस्ट में कुल 20 शहरों का चयन इस वित्तीय वर्ष में होगा जबकि आने वाले दो सालों में बाकी के 40-40- शहरों की घोषणा की जाएगी।

स्मार्ट सिटी के प्लान में उत्तर प्रदेश के सबसे ज्यादा 13 शहरों का चयन किया गया है, जबकि 54 शहरों को अमृत योजना के तहत विकास के लिए चिन्हित किया गया है। वहीं तमिल नाडु के 12 शहरों को स्मार्ट सिटी के तहत विकसित किया जायेगा साथ ही 33 शहर अमृत योजना के अंतर्गत आयेंगे।
वहीं महाराष्ट्र के 10 शहरों को स्मार्ट सिटी के तहत विकसित किये जाने की घोषणा की गयी है। जबकि गुजरात और कर्नाटक में 6-6 शहरों को इस योजना के तहत विकास के लिए चुना गया है। वहीं दिल्ली के एक शहर को अमृत व एक शहर को स्मार्ट सिटी के तहत विकसित करने के लिए चुना गया है।
पश्चिम बंगाल और राजस्थान में 4-4 शहरों का स्मार्ट सिटी योजना के तहत चुना गया है। वहीं बिहार, आंध्र प्रदेश और पंजाब के 3-3 शहरों को इसके लिए मंजूरी दी गयी है। ओडिशा, तेलंगाना और छत्तीसगढ़ के 2 शहरों को भी इस योजना के तहत जगह मिली है।
जम्मू-कश्मीर, केरल, झारखंड, असम, हिमाचल प्रदेश,गोवा , अरुणाचल प्रदेश और चंडीगढ़ के एक शहर को स्मार्ट सिटी योजना के तहत विकास के लिए चिन्हित किया गया है।












Click it and Unblock the Notifications