मोनिका बेदी के ठुमकों पर पगलाए यूपी वाले, जमकर चली चप्पलें और कुर्सियां
नयी दिल्ली (ब्यूरो)। गैंगस्टर अबू सलेम की प्रेमिका रहीं और बॉलीवुड अभिनेत्री मोनिका बेदी ने 'बेबी डॉल मैं सोने की' पर ठुमका क्या लगाया बिजनौर में बवाल हो गया। जी हां बिजनौर में आयोजित एक शो के दौरान उनकी एक झलक देखने के लिए मारपीट हो गई। बात इस कदर बिगड़ी की दर्शकों ने चप्पले और कुर्सियां तक फेंकनी शुरु कर दी। इसके बाद पूरा आयोजन अव्यवस्था के भेंट चढ़ गया और शो बीच में ही रोंकने पड़ा।

मोनिका को देखने के लिए लोग कुर्सी पर चढ़ गये। लोग आयोजकों को गालियां देने लगे। देखते-देखते हंगामा बढ़ता चला गया। अंत में पुलिस आई तो लोग बिगड़ गये और चप्पल-जूता फेंकना शुरु कर दिए। फिर कुर्सियां फेंकनी शुरू कर दी। इसके बाद करीब 30 मिनट तक हंगामा चला। हंगामा देख मोनिका बेदी मुश्किल से 10 मिनट की परफोरमेंस देकर चली गईं।












Click it and Unblock the Notifications