UP News: मुख्यमंत्री योगी के निर्देश पर आपदा पीड़ितों तक पहुंचे प्रभारी मंत्री, बांटी गई राहत सहायता राशि

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में उत्तर प्रदेश के अधिकारियों ने तूफानों, बारिश और बिजली गिरने से प्रभावित परिवारों को चार लाख रुपये की आपदा राहत और राहत सामग्री वितरित की, साथ ही राज्य की कल्याणकारी योजनाओं तक पहुंच प्रदान की। स्थानीय मंत्रियों ने पीड़ितों से मुलाकात की, निरंतर समर्थन और जिला प्रशासनों के साथ समन्वय का आश्वासन दिया।

उत्तर प्रदेश में हाल ही में आई तेज आंधी, बारिश और आकाशीय बिजली से प्रभावित परिवारों को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के निर्देश पर राहत सहायता प्रदान की गई। शुक्रवार को विभिन्न जिलों में प्रभारी मंत्रियों ने पीड़ित परिवारों से मुलाकात कर उन्हें सहायता राशि के चेक सौंपे और सरकार की ओर से हरसंभव मदद का भरोसा दिलाया।

UP Ministers Distribute Four-Lakh Disaster Relief

सरकार की ओर से प्रत्येक मृतक के परिजनों को चार लाख रुपये की आर्थिक सहायता के साथ राहत सामग्री और विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ भी उपलब्ध कराया गया।

लखीमपुर खीरी के मितौली तहसील स्थित ग्राम जमुनिया कढ़ीले में आंधी और बारिश के दौरान मकान की छत गिरने से 40 वर्षीय रतिराम की मौत हो गई थी। जिले के प्रभारी मंत्री नितिन अग्रवाल ने पीड़ित परिवार से मुलाकात कर संवेदना व्यक्त की। उन्होंने मृतक की पत्नी और बच्चों को चार लाख रुपये की दैवीय आपदा सहायता और 6500 रुपये गृह अनुदान का डेमो चेक सौंपा। साथ ही खाद्यान्न किट भी प्रदान की गई।

जिलाधिकारी अंजनी कुमार सिंह ने बताया कि परिवार को मुख्यमंत्री आवास योजना, कृषक दुर्घटना बीमा योजना, पारिवारिक लाभ योजना, निराश्रित महिला पेंशन और मुख्यमंत्री बाल सेवा योजना का लाभ भी दिया जा रहा है।

हरदोई में मंत्री असीम अरुण ने परिजनों को दी सांत्वना

हरदोई के ग्राम आंट मजरा आंट सांट में आकाशीय बिजली की चपेट में आने से अंकिता नामक युवती की मौत हो गई थी। प्रभारी मंत्री असीम अरुण ने पीड़ित परिवार से मुलाकात कर संवेदना व्यक्त की और बताया कि चार लाख रुपये की राहत राशि मृतका की माता के खाते में भेज दी गई है। इस दौरान सांसद अशोक रावत और विधायक राम पाल वर्मा भी मौजूद रहे।

अम्बेडकरनगर में गिरीश चंद्र यादव ने सौंपा सहायता राशि का भरोसा

अम्बेडकरनगर के ग्राम कुढ़ा मोहम्मदगढ़ में आंधी-तूफान के दौरान दीवार गिरने से सुकना देवी की मृत्यु हो गई थी। प्रभारी मंत्री गिरीश चंद्र यादव ने परिवार से मिलकर संवेदना जताई और बताया कि सरकार की ओर से चार लाख रुपये की आर्थिक सहायता प्रदान कर दी गई है। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार हर परिस्थिति में लोगों के साथ खड़ी है।

सम्भल में धर्मवीर प्रजापति ने राहत सामग्री वितरित की

सम्भल जिले के ग्राम गंगहेटा में बिजली का पोल और दीवार गिरने से नेमवती और भगवान सिंह की मौत हो गई थी। प्रभारी मंत्री धर्मवीर प्रजापति ने गांव पहुंचकर पीड़ित परिवारों से मुलाकात की और चार-चार लाख रुपये की सहायता राशि खाते में पहुंचने के प्रमाणपत्र सौंपे। इसके साथ ही राहत सामग्री भी वितरित की गई। इस दौरान जिलाधिकारी अंकित खंडेलवाल और पुलिस अधीक्षक कृष्ण कुमार बिश्नोई मौजूद रहे।

बदायूं में गुलाब देवी ने पीड़ित परिवारों को सौंपे चेक

बदायूं जिले के बिसौली क्षेत्र में प्रभारी मंत्री गुलाब देवी ने आंधी-तूफान से प्रभावित परिवारों से मुलाकात कर प्रत्येक मृतक के परिजनों को चार-चार लाख रुपये के चेक सौंपे। उन्होंने बीरमपुर, फतेहपुर बीरमपुर, तर्कपरोली और भोपतपुर गांवों में राहत सामग्री भी वितरित की और कहा कि सरकार दुख की घड़ी में हर परिवार के साथ खड़ी है।

बरेली में जेपीएस राठौर ने वितरित की राहत सहायता

बरेली के आंवला तहसील सभागार में आयोजित कार्यक्रम में प्रभारी मंत्री जेपीएस राठौर ने विभिन्न आपदा प्रभावित परिवारों को सहायता राशि वितरित की। जनहानि के मामलों में दो परिवारों को चार-चार लाख रुपये की सहायता दी गई। इसके अलावा मकान क्षति, पशु हानि और फसल नुकसान से प्रभावित लोगों को भी राहत राशि प्रदान की गई।

मुख्यमंत्री कृषक दुर्घटना कल्याण योजना के अंतर्गत कई लाभार्थियों को पांच-पांच लाख रुपये की सहायता राशि दी गई, जबकि एक दिव्यांग लाभार्थी को 2.5 लाख रुपये की सहायता प्रदान की गई। कार्यक्रम में विधायक डॉ. राघवेन्द्र शर्मा और जिलाधिकारी अविनाश सिंह सहित कई अधिकारी मौजूद रहे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+