प्रियंका की राजनीति में एंट्री पर बोले योगी, ना कांग्रेस को फायदा होगा ना भाजपा को नुकसान

नई दिल्ली। प्रियंका गांधी को कांग्रेस महासचिव बनाए जाने पर उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा है कि इससे भाजपा को कोई नुकसान नहीं होगा। योगी ने कहा कि जीरो को जीरो में जोड़ने पर जीरो ही होगा। प्रियंका गांधी के आने से ना तो कांग्रेस की हालत में कोई सुधार होगा और ना ही भाजपा को कोई नुकसान।

यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ प्रदेश फरवरी के पहले हफ्ते में पश्चिम बंगाल जाएंगे। वो वहां आगामी लोकसभा चुनाव को देखते हुए चार रैली करेंगे। तीन फरवरी को योगी बांकुरा और पुरुलिया में दो रैली करेंगे। पांच फरवरी को को वह रायगंज और दिनाजपुर जिले के बालूरघाट में रैली को संबोधित करेंगे। बंगाल भाजपा के अध्यक्ष दिलीप घोष के अनुसार, पार्टी की योजना अगले दो सप्ताह में पूरे राज्य में 100 रैलियां आयोजित करने की है। योगी के अलावा प्रधानमंत्री मोदी, भाजपा अध्यक्ष अमित शाह केंद्र में मंत्री राजनाथ सिंह, धर्मेंद्र प्रधान और गिरिराज सिंह समेत कई बड़े नेता इन रैलियों को संबोधित करेंगs

योगी ने शुक्रवार को कहा, प्रियंका गांधी राजनीति में नई नहीं हैं। 2014 और 2017 के चुनाव में उन्होंने अपनी पार्टी को लीड किया था लेकिन तब कांग्रेस का जो प्रदर्शन रहा, वो सबके सामने है। योगी ने कहा कि भाजपा की सरकार काम कर रही है और अपने काम के बूते पर उसे भरोसा है कि लोग उसको वोट देंगे। बता दें कि कांग्रेस ने प्रियंका गांधी को महासचिव बनाया है और उन्हें आगामी लोकसभा चुनाव के लिए पूर्वी उत्तर प्रदेश का प्रभार सौंपा है।

यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ प्रदेश फरवरी के पहले हफ्ते में पश्चिम बंगाल जाएंगे। वो वहां आगामी लोकसभा चुनाव को देखते हुए चार रैली करेंगे। तीन फरवरी को योगी बांकुरा और पुरुलिया में दो रैली करेंगे। पांच फरवरी को को वह रायगंज और दिनाजपुर जिले के बालूरघाट में रैली को संबोधित करेंगे।

बंगाल भाजपा के अध्यक्ष दिलीप घोष के अनुसार, पार्टी की योजना अगले दो सप्ताह में पूरे राज्य में 100 रैलियां आयोजित करने की है। योगी के अलावा प्रधानमंत्री मोदी, भाजपा अध्यक्ष अमित शाह केंद्र में मंत्री राजनाथ सिंह, धर्मेंद्र प्रधान और गिरिराज सिंह समेत कई बड़े नेता इन रैलियों को संबोधित करेंगे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+