दिल्ली: कालकाजी मंदिर में यूपी के सीएम योगी ने किए दर्शन, जाएंगे कैराना

नई दिल्ली: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने दिल्ली स्थित कालकाजी मंदिर में पूजा-अर्चना की। यहां से मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ कैराना में चुनाव प्रचार के लिए रवाना होंगे। कैराना उपचुनाव में भाजपा की प्रतिष्ठा दाव पर लगी है।

Uttar Pradesh CM Yogi Adityanath offered prayers at Kalkaji Temple in Delhi

खबरों के अनुसार, कालकाजी मंदिर में दर्शन करने से पहले सीएम योगी आदित्यनाथ अपने बीमार शिष्य से मिलने वैशाली स्थित मैक्स अस्पताल पहुंचे थे। सीएम योगी के शिष्य शशिकांत गुप्ता पिछले 10 दिनों बीमार हैं और उन्हें टाइफाइड हुआ है। मुख्यमंत्री योगी गुरुवार को सुबह 10:30 बजे मैक्स अस्पताल पहुंचे थे जहां पर उन्होंने अपने शिष्य शशिकांत से मुलाकात की और उनका हालचाल जाना। उन्होंने अस्पताल स्टाफ व प्रबंधन से भी बातचीत की।

ख़बरों के अनुसार, मंदिर में दर्शन करने के बाद सीएम योगी कैराना जायेंगे। कैराना उपचुनाव भाजपा के लिए साख का सवाल बन गया है और बीजेपी यहां हर हाल में जीत दर्ज करना चाहेगी। बता दें कि गोरखपुर और फूलपुर उपचुनाव में मिली हार के बाद भाजपा पर कैराना की सीट को लेकर बड़ा दबाव है।

ये भी पढ़ें: Exclusive: कैराना में चार विपक्षी पार्टियों के रचे चक्रव्यूह में ऐसे फंसी भाजपा, ये हैं 5 फंदे

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+