'इलाज में मदद करें या मरने की आजादी दे दें': 12 साल से बिस्तर पर पड़े शख्स की सरकार से गुहार
बांदा। उत्तर प्रदेश के बांदा से एक हैरान करने वाला खबर सामने आई है जहां एक शख्स ने सरकार से अपने लिए इच्छा मृत्यु की मांग की है। बताया जा रहा है कि वह पिछले 12 से बिस्तर पर पड़ा हुआ है और उसका कोई परिचित भी नहीं है जो देखभाल के लिए उसके पास रह सके। शख्स का कहना है कि उपचार के लिए उसके पास पैसे नहीं है और सरकार की तरफ से कोई सहायता नहीं मिली है। शख्स के मुताबिक ऐसे में उसके पास मरने के अलावा और कोई रास्ता नहीं है।

जगदीश जाटव ने मांगी इच्छा मृत्यु
दरअसल, बांदा में रहने वाले जगदीश जाटव लकवा से पीड़ित हैं और वह पिछले 12 साल से बिस्तर पर बेबस पड़े हुए हैं। हैरान करने वाली बात यह है कि जगदीश जाटव ने अब अपनी जिंदगी को खत्म करने का फैसला कर लिया है। इसके लिए उन्होंने सरकार से अपनी इच्छा से मौत चुनने की गुहार लगाई है। उनकी इस मांग के बाद सरकारी महकमें भी हरकत में आ गए हैं।
Banda: Jagdish Jatov, man bedridden from past 12 years due to paralysis requests the government either to give him medical treatment or euthanasia as he has no one to look after him and has not received any support from the government. pic.twitter.com/cKGn4KvWUs
— ANI UP (@ANINewsUP) January 23, 2020
हरकत में आया प्रशासन
जगदीश जाटव की गुहार के बाद जब प्रशासन उनकी सहायता करने पहुंचा तो पता चला जगदीश के पास कोई सरकारी कागज नहीं है जिस वजह से वह अभी तक सरकारी सुविधाओं से वंक्षित हैं। प्रशासन ने कहा कि जगदीश जाटव के पास ऐसे कोई कागज नहीं है जिसके आधार पर उनकी मदद की जा सके। अकेला होने और एक दशक से भी ज्यादा समय तक बिस्तर से नहीं उठ पाने की वजह से वह अपने सरकारी दस्तावेज नहीं बनवा सके।
Hira Lal, DM Banda: He doesn't have any documents so he couldn't avail any govt facility.SDM has sent the form to make his voter id card,&as soon as his voter id is ready,we'll make his Aadhaar card & disability certificate. Then, he will be able to avail all the facilities. https://t.co/tNG2i0yeDq pic.twitter.com/HaA1Q8SVia
— ANI UP (@ANINewsUP) January 23, 2020
जगदीश के पास नहीं है कोई कागज
जगदीश जाटव का मामला संज्ञान में आते ही बांदा के डीएम हीरा लाल उनकी मदद के लिए आगे आए। हीरा लाल ने बताया कि जगदीश के पास ऐसे कोई कागज नहीं है जिसके आधार पर उन्हें सरकारी सुविधाएं उपलब्ध कराई जा सके। बता दें कि डीएम हीरा लाल ने लकवा पीड़ित शख्स के वोटर आईडी कार्ड बनवाने के लिए आवेदन भेज दिया है। डीएम ने बताया कि जैसे ही उनका आईडी कार्ड, आधार कार्ड और विकलांगता प्रमाणपत्र बन जाता है उसके बाद जगदीश को सभी सुविधाएं मिलनी शुरू हो जाएंगी।
यह भी पढ़ें: भूषण स्टील के पूर्व सीएमडी संजय सिंघल को कोर्ट से बड़ी राहत, मनी लॉन्ड्रिंग केस में मिली जमानत
-
'Monalisa नाबालिग, मुस्लिम मर्द ने फंसाया', शादी के 30 दिन बाद वायरल गर्ल संग ये क्या हुआ? पुलिस की जांच शुरू -
Kerala Assembly Elections 2026: 'BJP वोट खरीद रही' , राहुल गांधी को पसंद करने वाली Shama Mohamed कौन हैं ? -
LPG Price Today: कमर्शियल सिलेंडर पर सरकार ने दी बड़ी राहत, आज क्या है आपके शहर में एलपीजी का रेट? -
Raghav Chadha कौन सी पार्टी करेंगे ज्वाइन? कैसे हुई 'धुरंधर' के असलम से मुलाकात? Viral तस्वीर पर उठे सवाल -
Gold Rate Alert: भारत में सोना खरीदना अब और होगा महंगा? रूस के फैसले से बढ़ सकते हैं दाम, 1 मई से दिखेगा असर -
Gold Rate Today: सोना सस्ता हुआ या महंगा? दिल्ली से मुंबई तक क्या है 22K और 18K के रेट, अभी खरीदें या रूके? -
Sikkim Landslide: सिक्किम में भूस्खलन से हाहाकार! लाचेन में 1600 टूरिस्ट फंसे, सेना का रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू -
Silver Rate Today: चांदी में भारी गिरावट, 3671 गिरे दाम, अब 100 ग्राम से 1 किलो तक,किस भाव में मिल रहा सिल्वर -
Jaya Bachchan Birthday: जया भादुड़ी कैसे बनीं बच्चन? किस Caste से हैं अमिताभ बच्चन? Guddi से शुरू Love Story -
ललित मोदी के पास कहां से आ रहा पैसा? भारत से लंदन भागे हो गए 16 साल, चालाकी से हो रही कमाई -
'US Ceasefire चुने या इजरायल के जरिए युद्ध जारी रखे', ईरान ने Lebanon हमलों के बीच होर्मुज फिर बंद किया -
IPL के शोर के बीच पसरा मातम, नहीं रहा भारत का सबसे बुजुर्ग टेस्ट क्रिकेटर, चेन्नई में ली अंतिम सांस












Click it and Unblock the Notifications