महिलाओं पर एसिड अटैक में उत्तर प्रदेश सबसे आगे, दिल्ली दूसरे स्थान पर

लखनऊ। देश में महिलाओं पर बढ़ रहे अपराध में उत्तर प्रदेश अन्य प्रदेशों से कहीं आगे है। आये दिन हो रही रेप और हत्याओं के बीच एक और अपराध में यूपी सबसे आगे हैं।

acid attack

महिलाओं पर तेजाब से हमले के मामलों में उत्तर प्रदेश अन्य प्रदेशों की तुलना में कहीं आगे है। पिछले तीन साल में महिलाओं पर तेजाब से हमले की घटनाओं में तीन गुना इजाफा हुआ है।

हाल ही में जारी सरकारी आंकड़ों की सूचि पर नजर डालें तो तेजाब से महिलाओं पर होने वाले हमलों के मामले उत्तर प्रदेश पहले, दिल्ली दूसरे जबकि मध्य प्रदेश तीसने स्थान पर है।

आंकड़ों के मुताबिक मध्य प्रदेश में 2012 से 2013 के बीच छह ऐसे मामले दर्ज किये गये लेकिन 2014 में यह आंकड़ा बढ़कर 14 हो गया। वहीं 2012 में तेजाब से हमलों के कुल 85 मामले दर्ज किये गये जबकि 2013 में यह संख्या 128 हो गयी। लेकिन
2014 में यह आंकड़ा तकरीबन दो गुना बढ़कर 203 पर पहुंच गया।

तेजाब से महिलाओं पर हमलों में 2012 में 101 महिलायें घायल हुई तो 2014 में यह संख्या बढ़कर 225 पहुंच गयी। उत्तर प्रदेश में 2014 में 42 हमलों में 43 महिलायें झुलस गयी। जबकि दिल्ली में हुए 42 हमलों में 43 महिलायें झुलस गयी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+