पटरी पर मिली मौत, पोस्टमॉर्टम हाउस में बेइंतजामी, भड़के परिजन
नई दिल्ली। मुजफ्फरनगर के खतौली में हुए ट्रेन हादसे ने 23 लोगों की जान ले ली है जबकि इस भीषण दुर्घटना में 150 से ज्यादा लोग जख्मी बताए जा रहे है। इस हादसे को लेकर जहां रेलवे मंत्रालय की लापरवाही सामने आई है, वहीं अब पोस्टमार्टम हाउस में भी बेइंतजामी देखने को मिल रही है, जिसे लेकर परिजनों को गुस्सा फूट पड़ा है।

आज तक की खबर के मुताबिक पोस्टमॉर्टम हाउस से जो तस्वीर सामने आई है, वो बेहद शर्मनाक है, पोस्टमॉर्टम हाउस में शवों को नीचे फर्श पर इस तरीके से डाला गया है, जैसे वो कई कूड़ा हो। शव पूरी तरह से खून से लथपथ हैं, यही नहीं शवों को बर्फ की सिल्लियों पर फेंक दिया गया है, कुुुल मिलाकर स्थिति काफी डरावनी है।
रेल हादसा शनिवार शाम 5 बजकर 46 मिनट पर हुआ
गौरतलब है कि ये रेल हादसा शनिवार शाम 5 बजकर 46 मिनट पर तब हुआ जब ट्रेन संख्या 18477 कलिंग-उत्कल एक्सप्रेस पुरी से हरिद्वार की तरफ जा रही थी। इसी दौरान मुजफ्फरनगर के खतौली रेलवे स्टेशन के पास ट्रेन के 14 डिब्बे पटरी से उतर गए। पटरी से उतरे डिब्बे ट्रैक के पास बने मकानों और स्कूल इमारत में घुस गए। ये हादसा इतना दर्दनाक था कि शव, डिब्बे में बुरी तरह से फंस गए थेे जिन्हें क्रेन से काटकर निकाला गया।












Click it and Unblock the Notifications