जब एक्टर इमरान खान को पाकिस्तानी PM समझ शख्स ने की गुजारिश, उन्होंने भी दिया चिट्ठी का मजेदार जवाब

नई दिल्ली। Bollywood Actor Imran Khan: बॉलीवुड फिल्म देली बेली (Delhi Belly) से शोहरत कमाने वाले एक्टर इमरान खान किसी पहचान के मोहताज नहीं है। फिलहाल फिल्मों से दूर इमरान खान (Imran Khan) इन दिनों सोशल मीडिया पर अपने नाम के कंफ्यूजन को लेकर चर्चा में हैं। हाल ही में सोशल मीडिया (social media) पर एक ट्रेंड की वजह से स्टार फैमिली से ताल्लुक रखने वाले इमरान खान को लोगों ने पाकिस्तान का प्रधानमंत्री (Prime Minister of Pakistan) समझ लिया। कई यूजर्स एक्टर इमरान खान को टैग करते हुए उन्हें लंबे-लंबे पोस्ट और खत भेजने लगे। अपने साथ हुए इस वाकये के बाद एक्टर इमरान खान ने भी लोगों के पोस्ट पर मजेदार प्रतिक्रिया दी है।

इमरान खान का पोस्ट वायरल

इमरान खान का पोस्ट वायरल

बॉलीवुड एक्टर आमिर खान के भांजे और अभिनेता इमरान खान ने हाल ही में अपने इंस्टाग्राम पर एक स्क्रीनशॉट शेयर किया। इस स्क्रीनशॉट में सोशल मीडिया यूजर ने लिखा है, 'डियर प्रधानमंत्री इमरान खान, एक सफल नेता सही वक्त पर सही निर्णय लेता है, वो अपने समर्थकों और सच्चे दोस्तों को पहचानता है। वो वफादार टीम मेंबर्स भी रखता है। अब ये सरकार 10 साल की हो गई है और मैं भी आपकी टीम को पहले दिन से ज्वाइन करना चाहता हूं।'

एक्टर इमरान को समझा पाकिस्तान का पीएम

एक्टर इमरान को समझा पाकिस्तान का पीएम

बता दें कि एक्टर इमरान खान ने जिस यूजर का स्क्रीनशॉट शेयर किया है, उसने अंग्रेजी और उर्दू में मैसेज लिखा है। इमरान खान द्वारा किया गया ये पोस्ट काफी वायरल हो रहा है। नाम के कंफ्यूजन को लेकर सोशल मीडिया यूजर के इस पोस्ट पर अभिनेता इमरान खान ने भी मजेदार रिएक्शन दिया है। इमरान ने भी मजाकिया अंदाज में एक प्रधानमंत्री के अंदाज में पोस्ट का जवाब दिया है।

पीएम के अंदाज में दिया मजेदार जवाब

पीएम के अंदाज में दिया मजेदार जवाब

एक्टर इमरान खान ने लिखा, 'मेरे विचार से अब कार्रवाई करने के वक्त को मैं और नजरअंदाज नहीं कर सकता हूं, इसी सप्ताह से मैं कोई पॉलिसी ड्राफ्ट करना शुरु करता हूं, मैं आप सभी को अपडेट करता रहूंगा।' इमरान खान के इस जवाब पर कई सोशल मीडिया यूजर्स ने ताबड़तोड़ प्रतिक्रियाएं दी। सोशल मीडिया पर इमरान खान के पोस्ट को 35 हजार से अधिक लोगों ने लाइक किया है।

बुधवार को इमरान ने मनाया अपना जन्मदिन

बुधवार को इमरान ने मनाया अपना जन्मदिन

बता दें कि एक दिन पहले ही यानी 13 जनवरी, 2021 को एक्टर इमरान खान ने अपना 37 जन्मदिन मनाया। इमरान खान का जन्म 13 जनवरी, 1983 को यूएस में हुआ था। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत चाइल्ड आर्टिस्ट के तौर पर 1988 में की थी, लीड एक्टर के तौर पर इमरान खान ने साल 2008 में आई फिल्म 'जाने तू या जाने ना' से बॉलीवुड में डेब्यू किया था। इमरान खान की फिल्म देली बेली को दर्शकों ने खूब पसंद किया।

यह भी पढ़ें: कोरोना वैक्सीन लगवाने वाली पहली बॉलीवुड एक्ट्रेस बनीं शिल्पा शिरोड़कर, सोशल मीडिया पर कहा-'सुरक्षित हूं मैं'

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+