US Election 2020: उपराष्ट्रपति पद की उम्मीदवार कमला हैरिस के लिए तमिलनाडु में लगे पोस्टर
चेन्नई। इस वक्त भारत समेत पूरी दुनिया की नजरें अमेरिकी राष्ट्रपति चुनाव (US Election 2020) के नतीजों पर टिकी हैं। पेंसिलवेनिया, जॉर्जिया, एरिजोना और नवादा जैसे राज्यों में एबसेंटी बैलेट्स पहाड़ लगा है। हालांकि हर कोई अपने पसंसीदा उम्मीदवार की जीत के लिए कामना कर रहा है। ना केवल अमेरिका बल्कि भारत में भी चुनाव के नतीजों के प्रति गहरा उत्साह देखने को मिल रहा है। डेमोक्रैटिक पार्टी की ओर से उपराष्ट्रपति पद की उम्मीदवार कमला हैरिस की सफलता के लिए भारत में दुआ मांगी जा रही है।

अमेरिकी उपराष्ट्रपति पद की उम्मीदवार कमला हैरिस की चुनावी सफलता की कामना करते हुए तमिलनाडु में स्थित उनके पैतृक गांव थुलेसेंद्रपुरम में उनके पोस्टर लगाए गए हैं। इसके साथ ही गांव के कुछ लोगों ने रंगोली भी बनाई है। एक ग्रामीण महिला ने कहा, 'हमें पूरा विश्वास है कि अमेरिकी चुनावों में जीत हासिल करने के बाद कमला हैरिस यहां आएंगी और हमसे मिलेंगी।' आपको बता दें हैरिस चुनाव में अमेरिकी डेमोक्रेटिक राष्ट्रपति पद के उम्मीदवार 'जो बाइडन' की साथी हैं। वहीं हैरिस आधे से ज्यादा लोगों की पसंद भी बनी हुई हैं।
एनबीसी न्यूज के एक एग्जिट पोल में सामने आया है कि अमेरिका के आधे से ज्यादा यानी 51 फीसदी लोगों का ये मानना है कि कमला हैरिस को देश की उपराष्ट्रपति होना चाहिए। सर्वे में ये भी सामने आया है कि केवल 43 फीसदी लोगों ने ही उनकी उम्मीदवारी का विरोध किया है। कमला हैरिस के सामने मैदान में रिपब्लिकन उम्मीदवार माइक पेंस हैं। चुनाव के नतीजों की बात करें तो अमेरिकी अधिकारियों का कहना है कि गुरुवार की सुबह तक उनका नतीजे घोषित करने का कोई इरादा नहीं है। ऐसे में रिपब्लिकन राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और डेमोक्रेट जो बाइडन को अपनी जीत के लिए लंबा इंतजार करना पड़ सकता है।
मिशीगन और विस्कोन्सिन में बुधवार दोपहर तक जरूरी वोटों की गिनती का काम हो गया था। यहां पर पूर्व उपराष्ट्रपति जो बाइडन को फायदा मिला है। कुछ राज्य जैसे नॉर्थ कैरोलिना में नतीजों को लेकर कन्फ्यूजन बना हुआ है। एबसेंटी बैलेट्स की वजह से यहां पर नतीजे अगले हफ्ते से पहले नहीं आ सकते हैं। कोविड-19 महामारी की वजह से लोगों ने इस बार मेल-इन बैलेट्स पर ज्यादा भरोसा किया है। मेल-इन बैलेट्स यानी डाक के जरिए पहुंचे मतपत्रों की गिनती में अभी तक बाइडन को फायदा मिलता नजर आ रहा है। वहीं इन-पर्सन वोट्स यानी इलेक्शन डे पर पोलिंग बूथ पर जाकर होने वाली वोटिंग में ट्रंप को वोट्स मिले हैं।
US Election 2020: 264 वोट के साथ जीत के जादुई आंकड़े से बस 6 वोट दूर जो बाइडेन, ट्रंप के पास 214 वोट












Click it and Unblock the Notifications