US Election 2020: 264 वोट के साथ जीत के जादुई आंकड़े से बस 6 वोट दूर जो बाइडेन, ट्रंप के पास 214 वोट
वॉशिंगटन। अमेरिकी राष्ट्रपति चुनाव में अब डेमोक्रेट जो बाइडेन बड़ी जीत की तरफ बढ़ते हुए नजर आ रहे हैं। बाइडेन के पास अब तक 264 इलेक्टोरल वोट्स आ चुके हैं जबकि रिपब्लिकन पार्टी के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को 214 वोट ही हासिल हो सके हैं। बाइडेन को अब बस 6 इलेक्टोरल वोट की जरूरत है और वह 270 के आंकड़ें को छूते ही अमेरिका के 46वें राष्ट्रपति हो सकते हैं। हालांकि अभी तक पेंसिलवेनिया जैसे बड़े बैटलग्राउंड स्टेट के नतीजे नहीं आए हैं। यहां पर ट्रंप लीड कर रहे हैं। डोनाल्ड ट्रंप ने वोटों की गिनती को चुनौती दी है।

Recommended Video
पांच राज्यों में काउंटिंग बाकी
अमेरिकी मीडिया के मुताबिक अभी तक पांच राज्यों में काउंटिंग पूरी नहीं हो सकती है। पेंसिलवेनिया और छोटे लेकिन अहम राज्य नवादा से आने वाले नतीजें ट्रंप के लिए जीत का रास्ता खोल सकते हैं। ट्रंप जो अपने दूसरे कार्यकाल की तरफ देख रहे हैं, उन्हें 23 राज्यों जिसमें फ्लोरिडा और टेक्सास भी शामिल हैं, वहां पर जीत मिली है। इसके अलावा इंडियाना, केंटुकी, मिसौरी और ओहायो में भी वह जीत चुके हैं। ट्रंप ने साल 2016 में इन राज्यों में जीत हासिल की थी।
22 राज्यों में बाइडेन का झंडा
जबकि बाइडेन को 22 राज्यों में जीत हासिल हुई है जिसमें उनका गृह राज्य डेलावेयर शामिल है। साथ ही बाइडेन ने कैलिफोर्निया और न्यूयॉर्क जैसे बड़े स्टेट्स के साथ ही राजधानी वॉशिंगटन पर भी कब्जा बरकरार रखा। पूर्व उप-राष्ट्रपति ने साल 2016 में ट्रंप की जीत वाले राज्य जैसे एरिजोना, मिशीगन और विस्कोन्सिन में भी विजय हासिल की है। यहां पर उन्होंने अपनी जीत के साथ ही नतीजों को बदल दिया। नेब्रास्का में इलेक्टोरल वोट्स दो हिस्सों में बंट गए जिसमें चार ट्रंप के खाते में तो एक बाइडेन के खाते में आया। मायने में बाइडेन को जीत मिली लेकिन वह सिर्फ चार में से तीन वोट ही हासिल कर सके जबकि एक ट्रंप के हिस्से गया। अगर बाइडेन नवादा में जीत जाते हैं तो फिर उनके पास 270 का आंकड़ा आ जाएगा।












Click it and Unblock the Notifications