अफगानिस्तान में अमेरिका के विशेष प्रतिनिधि खलीलजाद की सुषमा स्वराज से मुलाकात

नई दिल्ली। अफगानिस्तान में शांति वार्ता के लिए अमेरिका के विशेष प्रतिनिधि जलमय खलीलजाद ने विदेश मंत्री सुषमा स्वराज से मुलाकात की है। सोमवार और मंगलवार को खलीलजाद दिल्ली में थे, इस दौरान उन्होंने अफगानिस्तान में शान्ति बहाली की प्रक्रिया पर सुषमा स्वराज के अलावा एनएसए अजीत डोवाल से भी मुलाकात की और उन्हें अफगान शांति प्रक्रिया की प्रगति के बारे में जानकारी दी।

US Special Representative for Afghan Zalmay Khalilzad met Indian govt officials

खलीलजाद ने मुलाकात के बारे में बताते हुए ट्वीट किया है कि भारत की विदेश मंत्री और दूसरे अधिकारियों से उनकी बातचीत शानदार रही। भारत की ओर से शान्ति प्रक्रिया में हर किस्म की मदद और आतंक के खिलाफ एकजुटता का भरोसा मिला है। अफगानिस्तान में शांति एवं सुलह की प्रक्रिया में भारत एक महत्वपूर्ण पक्षकार है।

विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रवीश कुमार ने कहा कि दोनों पक्षों ने अफगानिस्तान में शांति स्थापित करने और विकास करने में सभी क्षेत्रीय पक्षकारों की भूमिका पर चर्चा की है। आने वाले दिनों में भारत महत्वपूर्ण साझेदारों के साथ काम करेगा। खलीलजाद युद्धग्रस्त अफगानिस्तान में शांति एवं स्थिरता लाने के लिए कतर की राजधानी दोहा में तालिबान के साथ वार्ता भी कर रहे हैं। इस पर कुमार ने ट्वीट किया, दोहा बैठकों के बीच अफगानिस्तान में शांति प्रयासों पर विदेश मंत्री सुषमा स्वराज को जानकारी देने का अमेरिका के विशेष प्रतिनिधि खलीलजाद का कदम सराहनीय है। दोनों देशों ने अफगानिस्तान में शांति एवं विकास के लिए सभी पहलुओं पर चर्चा की है।

यहां क्लिक करें और पढ़ें लोकसभा चुनाव 2019 की विस्तृत कवरेज

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+