ओबामा की यात्रा से पहले अमेरिकी सुरक्षा टीम का आगरा दौरा
आगरा। अमेरिका के राष्ट्रपति बराक ओबामा की भारत यात्रा से पहले वहां के 40 सदस्यीय सुरक्षा दल ने आगरा पहुंचकर सुरक्षा स्थिति का जायजा लिया। इसमें अमेरिकी सुरक्षा सलाहकार, अमेरिकी कांग्रेस के दोनों सदनों के प्रतिनिधि तथा पत्रकार शामिल थे।

अमेरिका के राष्ट्रपति बराक ओबामा की भारत यात्रा से पहले वहां के 40 सदस्यीय सुरक्षा दल ने आगरा पहुंचकर सुरक्षा स्थिति का जायजा लिया। इसमें अमेरिकी सुरक्षा सलाहकार, अमेरिकी कांग्रेस के दोनों सदनों के प्रतिनिधि तथा पत्रकार शामिल थे।
ओबामा 26 जनवरी को भारत के गणतंत्र दिवस समारोह के मुख्य अतिथि हैं। इस दौरान उनके आगरा जाने तथा वहां ताज महल का दीदार करने का भी कार्यक्रम है। हालांकि फिलहाल इसकी तिथि तय नहीं है।
अमेरिकी सुरक्षा दल मंगलवार को खेरिया हवाई अड्डे पर पहुंचा, जहां वे वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों तथा भारतीय सर्वेक्षण विभाग के अधिकारियों से मुखातिब हुए। इस बारे में फिलहाल कोई अन्य जानकारी नहीं है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications