20,000 करोड़ की मेगा डील को सील कराने भारत आए चक हेगल

विशेषज्ञों की मानें तो हेगल यहां पर भारत के साथ रिश्तों से अलग एशिया पैसिफिक क्षेत्र में रक्षा सौदों के लिए नए साझीदार तलाशने भारत आए हैं। दरअसल चक हेगल 20,000 करोड़ की उस डील को भारत के साथ सील कराने के अहम मकसद के साथ भारत पहुंचे हैं।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, रक्षा और वित्त मंत्री अरुण जेटली के साथ ही चक हेगल राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजित डोवाल से भी मिलने वाले हैं। रक्षा मंत्रालय की ओर से आधिकारिक तौर पर इस बात की पुष्टि की गई है।
इंटेलीजेंस शेयरिंग से लेकर चिनहुक हेलीकॉप्टर तक की डील
- अमेरिका 20,000 करोड़ रुपए की मेगा डिफेंस डील्स को सील करना चाहता है। भारत और अमेरिका के बीच इस समयम 22 अपाचे अटैक हेलीकॉप्टर्स, 15 चिनहुक हैवी लिफ्ट हेलीकॉप्टर्स के साथ ही पी-81 एंटी सबमरीन एयरक्राफ्ट्स की डील चल रही है। पूरी उम्मीद है कि जब हेगल भारत में मुलाकात करेंगे तो इन डील्स का मुद्दा भी जोर-शोर से उठाएंगे।
- इन सबके अलावा भारत के साथ कांउटर टेररिज्म पर इंटेलीजेंस शेयरिंग के साथ ही दोनों देशों के बीच सैन्य संबंधों को मजबूत करने को लेकर अपने इस पहले दौरे पर बातचीत करने वाले हैं।
- वह यह भी परखना चाहते हैं कि क्या अमेरिका एशिया-पैसेफिक रीजन में मौजूद मौकों और चुनौतियों का भारत के साथ मिलकर सामना कर पाएगा।
- गुरुवार को हेगल जर्मनी में थे और उन्होंने यहां पर एक मीटिंग के दौरान कहा था कि भारत दुनिया का सबसे बड़ा लोकतांत्रिक देश है और वह यहां पर सिर्फ सैन्य संबंधों को मजबूत करने के मकसद से नहीं आ रहे हैं।
- हेगल के मुताबिक पिछले दिनों भारत की यात्रा पर जॉन कैरी और अमेरिका के कॉमर्स सेक्रेटरी पैनी प्रिटजेकर ने भारत दौरे के तहत जो कदम उठाए थे, वह उन्हीं कदमों को आगे बढ़ाने वाले हैं। वह चाहते हैं कि भारत की नई सरकार के साथ ही भारतीयों के साथ भी अमेरिका के रिश्ते मजबूत हो सकें।
- हेगल के मुताबिक दोनों देश अलग हैं लेकिन दोनों देशों के बीच स्थायित्व, सुरक्षा, आर्थिक और ऐसे कई मुद्दों को लेकर एक ही जैसे इंट्रेस्ट हैं।
- हेगल ने इस बात पर खासा जोर दिया है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अगले माह अमेरिका राष्ट्रपति बराक ओबामा से मिलने वाशिंगटन आने वाले हैं और वह दोनों की मुलाकात के समय मौजूद रहेंगे।
- हेगल को उम्मीद है कि भारत एशिया पैसेफिक क्षेत्र में अमेरिका का एक अहम साझीदार बनकर उभरेगा।












Click it and Unblock the Notifications