अब सामने आया उर्वशी रौतेला का पुश-अप्स Video, देखते ही लोगों ने कहा 'वाह'
नई दिल्ली। केंद्रीय खेल मंत्री राज्यवर्धन सिंह राठौड़ के फिटनेस चैलेंज को लोग गंभीरता से लेते दिख रहे हैं, सायना नेहवाल, विराट कोहली , अनुष्का शर्मा के फिटनेस वीडियो के बाद अब बॉलीवुड एक्ट्रेस और मिस दिवा 2015 उर्वशी रौतेला का पुश-अप्स वीडियो सामने आया है।

उर्वशी के हैंड पुशअप वीडियो ने मचाया धमाल
अपनी फिटनेस पर बहुत ज्यादा ध्यान देने वाली उर्वशी ने हैंड पुशअप करते हुए अपना एक वीडियो सोशल मीडिया पर पोस्ट किया है जो कि देखते ही देखते तेजी से वायरल हो गया। इस वीडियो में उर्वशी सिर के बल खड़ी होकर हैंड पुशअप्स करती नजर आ रही हैं।

इंडोलैंड फिटनेस फेस्ट का शुक्रिया अदा किया
उन्होंने वीडियो अपलोड करने बाद जो कैप्शन लिखा है उसमें उन्होंने इंडोलैंड फिटनेस फेस्ट का शुक्रिया अदा किया जिन्होंने उन्हें अपना फिटनेस आइकन बनाया है।
फिट रहने के लिए कसरत करने की सलाह....
इसके साथ ही उर्वशी ने लोगों को भी फिट रहने के लिए कसरत करने की सलाह दी है। आपको जानकर हैरत होगी कि इस वीडियो को अब तक तीन लाख से ज्यादा लाइक मिल चुके हैं।

बेइंतहा खूबसूरत हैं उर्वशी रतौला
मालूम हो कि 25 फरवरी 1994 को जन्मी उर्वशी रतौला ने बॉलीवुड फ़िल्म कैरियर की शुरुआत अनिल शर्मा की फ़िल्म 'सिंह साब द ग्रेट' से की थी। ये साल 2012 में मिस इंडिया चुनी गई थीं। ये साल 2015 में मिस दिवा 2015 भी रह चुकी हैं।












Click it and Unblock the Notifications