ऊर्वशी रौतेला के फेक आधार कार्ड से शख्स ने फाइव स्टार होटल में बुक कराया कमरा, परेशान एक्ट्रेस ने दर्ज किया केस

बॉलीवुड एक्ट्रेस ऊर्वशी रौतेला ने एक अज्ञात शख्स के खिलाफ पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है। ऊर्वशी का आरोप है कि एक शख्स ने उनका फेक आधार कार्ड बनवाकर बांद्रा के एक फाइव स्टार होटल में कमरा बुक करवाया। पुलिस ने मामले की छानबीन शुरू कर दी है लेकिन अभी तक इस मामले में कोई गिरफ्तारी नहीं हुई है।

Urvashi Rautela

मुंबई। बॉलीवुड एक्ट्रेस ऊर्वशी रौतेला ने एक अज्ञात शख्स के खिलाफ पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है। ऊर्वशी का आरोप है कि एक शख्स ने उनका फेक आधार कार्ड बनवाकर बांद्रा के एक फाइव स्टार होटल में कमरा बुक करवाया। पुलिस ने धोखाधड़ी का केस दर्ज कर मामले की छानबीन शुरू कर दी है लेकिन अभी तक कोई गिरफ्तारी नहीं हो पाई है।

बड़ी मुश्किल में फंसी ऊर्वशी रौतेला

बड़ी मुश्किल में फंसी ऊर्वशी रौतेला

बॉलीवुड एक्ट्रेस ऊर्वशी रौतेला बड़ी मुश्किल में फंस गई हैं। कोई उनका फेक आधार कार्ड बनवाकर उसका इस्तेमाल कर रहा है। ऊर्वशी को इस बात की जानकारी मंगलवार को लगी जब वो एक इवेंट के सिलसिले में होटल में गईं। इस इवेंट में एक स्टाफ ने आकर ऊर्वशी को बताया कि होटल में उनके नाम पर एक कमरा बुक है। ऊर्वशी ने इसके बारे में जब अपने सेक्रेटरी से पूछा तो उसने इससे इनकार कर दिया।

फेक आधार कार्ड पर बुक हुआ रूम

फेक आधार कार्ड पर बुक हुआ रूम

इसके बाद ऊर्वशी ने जाकर बुकिंग डिटेल चेक की तो उन्हें मालूम चला कि कमरा बुक करने के लिए जो आधार कार्ड नंबर दिया गया है, वो गलत है। फेक आधार कार्ड के जरिये बांद्रा के इस फाइव स्टार होटल में ऊर्वशी के नाम पर कमरा बुक किया गया था। इसके बाद ऊर्वशी ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने जांच में पाया कि कमरा ऊर्वशी के फेक आधार कार्ड के साथ ऑनाइन बुक किया गया था और उसका आधार नंबर भी गलत था।

पुलिस ने दर्ज किया केस

पुलिस ने दर्ज किया केस

ऊर्वशी की शिकायत पर बांद्रा पुलिस ने अज्ञात शख्स के खिलाफ आईपीसी की धारा 420 (धोखाधड़ी) और 468 (जालसाजी) का केस दर्ज कर लिया है। इस मामले में छानबीन अभी जारी है। ऊर्वशी रौतेला हाल ही में थ्रिलर फिल्म 'हेट स्टोरी 4' में दिखाई दी थीं। इससे पहले ऊर्वशी सिं'ह साब द ग्रेट', 'सनम रे' और 'काबिल' जैसी फिल्मों में काम कर चुकी हैं। जल्द ही ऊर्वशी सलमान खान के साथ 'रेस 3' में दिखाई देंगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+