UPSC Topper Ishita Kishore: 'यूपी-बिहार और झारखंड', कैसे तीन राज्यों से है इशिता का कनेक्शन? खुद किया खुलासा
UPSC Topper Ishita Kishore Which State: यूपीएससी टॉपर इशिता किशोर ने खुद खुलासा करते हुए बताया कि उनका यूपी, बिहार और झारखंड से क्या कनेक्शन है?

UPSC Topper Ishita Kishore: 23 मई को यूपीएससी सिविल सर्विस एग्जाम 2022 के नतीजे जारी किए गए। इस परीक्षा में इशिता किशोर ने टॉप किया। जिसके बाद उनको पूरे देशभर से बधाइयां मिल रही हैं। यूपीएससी की तैयारी करने वाले अभ्यर्थी से लेकर हर कोई उनकी सक्सेस स्टोरी जानने के लिए उत्सुक दिखे। इस बीच इशिता किस राज्य से हैं, इसकी जानकारी भी इंटरनेट पर जमकर सर्च की जा रही है।
यूपी-बिहार और झारखंड तीनों राज्यों की बेटी?
दरअसल, इशिता किशोर के टॉपर बनने के बाद उनके बारे में जानने के लिए होड़ मची हुई है। कई मीडिया रिपोर्ट्स में उनको बिहार का बताया गया तो किसी ने उनको यूपी की बेटी कहा। इतना ही नहीं बिहार के उप मुख्यमंत्री तेजस्वी यादव ने उनको बधाई देते हुए ट्वीट में लिखा था, "देशभर में प्रथम स्थान प्राप्त करने वाली बिहार की बेटी इशिता किशोर को अभूतपूर्व सफलता के लिए बहुत-बहुत बधाई।"
इतना ही नहीं यूपी-बिहार के अलावा इशिता किशोर का नाम झारखंड से भी जुड़ा है। जिसके बाद अब खुद यूपीएससी टॉपर ने तीनों राज्यों से उनका क्या कनेक्शन है, इसके बारे में जानकारी दी।
पटना से मेरे माता-पिता, यूपी मेरा निवास: इशिता
न्यूज18 से बात करते हुए इशिता ने कहा, "मेरे दोनों माता-पिता पटना (बिहार) से हैं। इसलिए बिहार के लोग कह रहे हैं कि ये बिहार की बेटी है। मुझे इस पर गर्व भी है कि मैं बिहार की बेटी हूं। मेरा घर गौतम बुद्ध नगर (ग्रेटर नोएडा) में है, इसलिए यूपी का मेरा निवास है। और झारखंड मेरी मम्मी का ननिहाल था, इसलिए झारखंड में भी बहुत खुशी की लहर है।"
उन्होंने आगे बताया कि झारखंड में मेरे बड़े नानाजी बहुत बड़े वकील थे। इसलिए लोग बहुत खुश हो रहे यह देखकर। मैं तीनों राज्यों से जुड़ी हुई हूं।
पापा थे विंग कमांडर, मां ने पढ़ाया
आपको बता दें कि इशिता किशोर यूपी के ग्रेटर नोएडा के जलवायु विहार में अपनी फैमिली के साथ रहती हैं। वैसे वो मूल रूप से पटना से हैं। इशिता के दादा पटना से हैं। इशिता के पिता विंग कमांडर थे, जिनका साया उनके ऊपर से छोटी उम्र में ही उठ गया था। इशिता ने यह सफलता अपने तीसरे प्रयास में हासिल की है।












Click it and Unblock the Notifications