UPSC Mains Result 2023: यूपीएससी सिविल सेवा मुख्य परीक्षा का रिजल्ट जारी, ऐसे करें चेक
UPSC Mains Result 2023: संघ लोक सेवा आयोग (यूपीएससी) ने यूपीएससी सीएसई मेन्स रिजल्ट 2023 की घोषणा कर दी है। जिन उम्मीदवारों ने सिविल सेवा (मुख्य) परीक्षा 2023 में भाग लिया था, वे आधिकारिक वेबसाइट upsc.gov.in से अपना रिजल्ट देख सकते हैं और डाउनलोड कर सकते हैं।
यूपीएससी मेन्स 2023 परीक्षा में प्रारंभिक परीक्षा पास करने वाले 14,000 से ज्यादा अभ्यर्थी शामिल हुए थे। अब सिविल सेवा मुख्य परीक्षा का रिजल्ट जारी हो चुका है। उम्मीदवार आयोग की आधिकारकि वेबसाइट upsc.gov.in पर जाकर अपना रिजल्ट चेक कर सकते हैं।

15 सितंबर से 24 सितंबर 2023 तक देश भर के विभिन्न परीक्षा केंद्रों पर यूपीएससी मुख्य परीक्षा 2023 आयोजित की गई थी।
जिन उम्मीदवारों को शॉर्टलिस्ट किया गया है, उन्हें आईएएस, आईएफएस, आईपीएस और अन्य केंद्रीय सेवाओं में चयन के लिए व्यक्तित्व परीक्षण (साक्षात्कार) के लिए उपस्थित होना होगा। इन उम्मीदवारों के साक्षात्कार की तारीखें उचित समय पर अधिसूचित की जाएंगी।
उम्मीदवार यूपीएससी सीएसई 2023 मेन्स परिणाम ऑनलाइन डाउनलोड करने के लिए नीचे दिए गए चरणों की जांच कर सकते हैं।
UPSC Mains Result 2023 ऐसे करें डाउनलोड?
- सबसे पहले यूपीएससी की आधिकारिक वेबसाइट https://upsc.gov.in/ पर विजिट करें।
- इसके बाद होम पर क्लिक करके Whats New पर क्लिक करें।
- फिर Civil Services (Main) Examination, 2023 पर क्लिक करें।
- इसके बाद Written Result (with Name) की पीडीएफ फाइल डाउनलोड करें।
- एक नई पीडीएफ फाइल खुलेगी, जिसमें परिणाम होंगे।
- आप इस फाइल को डाउनलोड कर सकते हैं और इसे अपने रिकॉर्ड के लिए सहेज सकते हैं।
बता दें कि यूपीएससी प्रारंभिक परीक्षा में लगभग 13 लाख प्रतिभागियों ने भाग लिया था। जिनमें से 15 हजार उम्मीदवारों को यूपीएससी मेन्स के लिए शॉर्टलिस्ट किया गया था।
28 उम्मीदवारों का रुका रिजल्ट
इस साल आयोजित की गई यूपीएससी सिविल सेवा मुख्य परीक्षा के 28 उम्मीदवारों का परिणाम कोर्ट में लंबित मामलों के कारण रोक दिया गया है। सभी उम्मीदवारों की मार्कशीट अंतिम परिणाम के प्रकाशन की तारीख से 15 दिनों के भीतर पर्सनैलिटी टेस्ट (इंटरव्यू) आयोजित करने के बाद आयोग की वेबसाइट पर अपलोड की जाएगी, जो 30 दिनों तक उपलब्ध रहेगी।












Click it and Unblock the Notifications