अब यूपीएससी कैंडिडेट वापस ले सकेंगे अपना आवेदन, 2109 से होगी शुरुआत

नई दिल्ली। संघ लोक सेवा आयोग (UPSC)ने सोमवार को छात्रों के आवेदन को लेकर एक बड़ी घोषणा की। अब यूपीएससी ने छात्रों को आवेदन वापस लेने की सुविधा देने का फैसला किया है। अगर किसी अभ्यर्थी को लगता है कि उसकी तैयारी पूरी नहीं है और वह परीक्षा में नहीं बैठना चाहता तो वह अपना आवेदन वापस ले सकता है।

upsc

यूपीएससी की ओर से जारी एक बयान में कहा गया है कि, इस नई सुविधा की शुरुआत 2019 में होने वाली इंजिनियरिंग सेवा परीक्षा से इसकी शुरुआत होगी। हालांकि आयोग ने इस बात को साफ कर दिया कि, छात्र चाहें तो आवेदन वापस ले सकते हैं लेकिन उनकी आवेदन फीस को वापस नहीं किया जाएगा।

बता दें कि हाल ही सालों में मांग उठी थी कि यूपीएससी छात्रों को आवेदन वापस लेने की सुविधा दे। इसके पीछे तर्क दिया गया था कि, कैंडिडेट्स फॉर्म भरते हैं लेकिन बाद में लगता है कि उनकी तैयारी पूरी नहीं है। ऐसे में वे दुविधा में फंस जाते हैं। इन बातों को ध्यान में रखते हुए आयोग ने फॉर्म को वापस लेने की सुविधा देने का फैसला किया।

बता दें कि इन दिनों यूपीएससी मेन्स की परीक्षा आयोजित कर रहा है। यूपीएससी मेन्स परीक्षा 28 सितंबर से 7 अक्टूबर तक चलेगी। हर दिन 2 शिफ्टों में परीक्षा होगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+