UPSC Result 2023: 'देश की सेवा करने का बेहतरीन समय', PM मोदी ने सिविल सेवा परीक्षा पास करने वालों को दी बधाई
UPSC Results: यूपीएससी परीक्षा पास करने वाले युवाओं को पीएम मोदी ने बधाई दी है। उन्होंने कहा कि देश की सेवा करने का यह बेहतरीन समय है।

UPSC Results: यूपीएससी का आज रिजल्ट घोषित हुआ है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सिविल सेवा परीक्षा पास करने वाले युवाओं को बधाई दी है। पीएम मोदी ने ट्वीट करते हुए कहा कि यूपीएससी परीक्षा पास करने वाले सभी को मेरी शुभकामनाएं। उन्होंने कहा कि यह देश की सेवा करने और लोगों के जीवन में सकारात्मक बदलाव लाने का बहुत ही बेहतरीन समय है।
Recommended Video

पीएम मोदी ने कहा कि मैं उन लोगों की निराशा को समझता हूं, जो सिविल सेवा परीक्षा में सफल नहीं हो सके। सफल होने के लिए आप फिर से प्रयास करिए। आपको भी बहुत-बहुत शुभकामनाएं। पीएम मोदी अभी ऑस्ट्रेलिया दौरे पर हैं। सिडनी में भारतीय समुदाय को संबोधित भी किया। इसके बाद पीएम ने परीक्षा पास करने वाले अभ्यर्थियों को बधाई दी है।
बता दें कि देश की सबसे कठिन परीक्षा में एक बार फिर बेटियों ने साबित कर दिया कि वो ही लड़कों से आगे हैं। ऑल इंडिया रैंकिंग (AIR) टॉप 3 में बेटियों ने कब्जा जमाया है। यूपी की इशिता किशोर ने पहला स्थान, बिहार की गरिमा लोहिया ने दूसरी रैंक और तीसरी रैंक तेलंगाना की उमा हरति एन ने हासिल की है।
लगातार दूसरे साल यूपी की बेटी ने बाजी मारी है। पिछले साल बिजनौर की रहने वालीं श्रुति शर्मा ने UPSC परीक्षा में टॉप किया था। वहीं इस बार ग्रेटर नोएडा की रहने वाली इशिता किशोर ने पूरे देश में फर्स्ट रैंक लाई है। इसके अलावा दूसरी रैंक पर गरिमा लोहिया और तीसरी पर उमा हरति एन हैं।
यह भी पढ़ें- PM Modi In Australia: सारा टॉड कौन हैं, जिनसे PM मोदी ने सिडनी में की खास मुलाकात












Click it and Unblock the Notifications