UPSC Civil Services Final Result 2024 में बिहार का दिखा जलवा, टॉप 15 में बक्सर के हेमंत मिश्रा ने बनाई जगह

UPSC Civil Services Final Result 2024: संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) ने 22 अप्रैल 2025, दिन मंगलवार को सिविल सेवा परीक्षा 2024 के फाइनल रिजल्ट का ऐलान कर दिया है। UPSC ने वेबसाइट upsc.gov.in पर अंतिम परिणाम घोषित किए, जहां आप रिजल्ट आसानी से देख सकते हैं।

मालूम हो कि देश का सबसे कठिन एग्जाम माने जाने वाले UPSC परीक्षा में बिहार के लाल ने बड़ा कमाल किया है। जी हां, टॉप 15 में बिहार के बक्सर के रहने वाले हेमंत मिश्रा भी शामिल हैं, जिन्होंने 13वां स्थान प्राप्त किया है।

UPSC Civil Services Final Result 2024

मालूम हो कि उन्होंने 2022 में भी ये परीक्षा दी थी और सेलेक्ट हुए थे, वो इस वक्त मिर्जापुर में SDM की पोस्ट पर कार्यरत हैं, उनके पिता का नाम ओम प्रकाश मिश्रा है। बेटे की सफलता पर पूरा घर गौरवान्वित है।गौरतलब है कि इस साल टॉपर 1 और 2 , दोनों ही भारत की बेटियां हैं।

प्रयागराज की शक्ति दुबे ने किया टॉप

प्रयागराज की शक्ति दुबे ने प्रथम स्थान प्राप्त किया है तो वहीं हरियाणा की हर्षिता गोयल ने ओवरऑल सेकेंड रैंक हासिल की है। आपको बता दें कि यूपीएससी सीएसई में हर साल लाखों उम्मीदवार भाग लेते हैं, ये देश के सबसे कठिन एग्जाम में से एक हैं, जो कि तीन चरणों में से होकर गुजरते हैं।

रिक्तियों की कुल संख्या 1,129 (UPSC Civil Services Final Result 2024)

चयन प्रक्रिया में तीन चरण शामिल हैं - प्रारंभिक, मुख्य और व्यक्तित्व परीक्षण (साक्षात्कार)। यह परीक्षा भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS), भारतीय पुलिस सेवा (IPS), भारतीय विदेश सेवा (IFS), भारतीय राजस्व सेवा, भारतीय व्यापार सेवा और अन्य ग्रुप ए और बी केंद्रीय सेवाओं जैसे प्रतिष्ठित पदों के लिए की जाती है। भरे जाने वाले रिक्तियों की कुल संख्या 1,129 है।

जो विभिन्न सेवाओं में निम्नलिखित रूप से वितरित की गई हैं...

खास बातें (UPSC Civil Services Final Result 2024)

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+