Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

UPSC CSE Final Result जारी, शक्ति दुबे को मिला पहला स्थान, upsc.gov.in पर अभी देखें अपना परिणाम

UPSC CSE Result 2024: देशभर में लाखों युवाओं का सपना होता है UPSC की सिविल सेवा परीक्षा (CSE) पास कर देश की सेवा करना। 2024 बैच के कई अभ्यर्थियों के लिए आज यह सपना पूरा हो गया है। संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) द्वारा सिविल सेवा परीक्षा 2024-25 का फाइनल रिजल्ट जारी कर दिया है।

शक्ति दुबे ने इस साल पहला स्थान प्राप्त किया है। रिजल्ट आयोग की आधिकारिक वेबसाइट upsc.gov.in पर उपलब्ध है। हर साल की तरह इस बार भी लाखों अभ्यर्थियों ने प्रारंभिक और मुख्य परीक्षा पास कर इंटरव्यू तक का सफर तय किया। अब रिजल्ट के साथ ही यह साफ हो गया है कि किसका सपना साकार हुआ।

UPSC

PDF फॉर्मेट में होगा रिजल्ट

रिजल्ट डाउनलोड करने योग्य PDF फॉर्मेट में आया है। इसमें सफल अभ्यर्थियों के नाम, रोल नंबर, रैंक, कैटेगरी और फाइनल अंक हैं।
ये भी पढ़ें: Board Result 2025 LIVE: तेलंगाना बोर्ड इंटर के नतीजे घोषित, आधिकारिक वेबसाइट tsbie.cgg.gov.in पर देखें रिजल्ट

17 अप्रैल को इंटरव्यू खत्म, अब रिजल्ट की बारी

सिविल सेवा परीक्षा 2024 के इंटरव्यू यानी पर्सनैलिटी टेस्ट 17 अप्रैल को समाप्त हो गए थे। इसके बाद मेडिकल जांच भी नई दिल्ली के अधिकृत अस्पतालों में करवाई गई, जो चयन प्रक्रिया का आखिरी चरण है। 22 अप्रैल को फाइनल रिजल्ट का ऐलान कर दिया गया है जिसमें शक्ति दुबे ने बाजी मारी है।

IAS, IPS समेत 25 से ज्यादा सेवाओं में होगी नियुक्ति

इस साल UPSC ने कुल 1056 पदों पर भर्ती के लिए परीक्षा आयोजित की थी। यह नियुक्ति IAS, IPS, IFS समेत ग्रुप A और B की सेवाओं में होगी। फरवरी 2024 में अधिसूचना जारी होने के बाद लाखों उम्मीदवारों ने आवेदन किया, और करीब 3000 अभ्यर्थी इंटरव्यू राउंड तक पहुंचे।

ऐसे चेक करें UPSC CSE Final Result 2024-25

  • वेबसाइट upsc.gov.in पर जाएं
  • होमपेज पर "What's New" सेक्शन में UPSC CSE Final Result 2024 लिंक पर क्लिक करें
  • PDF डाउनलोड करें
  • अपना रोल नंबर सर्च करें
  • भविष्य के लिए फाइल को सेव करें

UPSC रिजल्ट के साथ बदलती है जिंदगी!

यह रिजल्ट सिर्फ एक लिस्ट नहीं, बल्कि उन उम्मीदवारों के वर्षों की मेहनत, त्याग और समर्पण का नतीजा होता है। UPSC फाइनल रिजल्ट के साथ ही कई घरों में खुशियों की लहर दौड़ती है और देश को अपने नए IAS, IPS, और IFS अधिकारी मिलते हैं।
ये भी पढ़ें: UP Board Result Date 2025: कन्फ्यूजन का अंत! यूपी बोर्ड के रिजल्ट की तारीख हो गई तय? इस दिन आने वाला है परिणाम

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+