TS Inter Result 2025 Out: तेलंगाना इंटर 1st-2nd ईयर का परिणाम जारी, पिछले साल के मुकाबले कैसा रहा प्रदर्शन?
Telangana TS Inter 1st-2nd Year Result 2025: तेलंगाना राज्य के लाखों छात्रों का इंतजार मंगलवार को खत्म हो गया, जब इंटरमीडिएट पब्लिक एग्जामिनेशन (IPE) मार्च 2025 का रिजल्ट घोषित कर दिया गया। जैसे ही तेलंगाना बोर्ड ऑफ इंटरमीडिएट एजुकेशन (TSBIE) ने रिजल्ट की घोषणा की, छात्र-छात्राएं अपने मोबाइल और कंप्यूटर पर रिजल्ट देखने की होड़ में लग गए।
इस बार 2nd ईयर के रिजल्ट में छात्रों का प्रदर्शन खासा बेहतर रहा है। कुल 71.37% छात्रों ने सफलता हासिल की है, जो कि पिछले साल के मुकाबले ज्यादा है। वहीं, 1st ईयर में 66.89% छात्र पास हुए हैं। रिजल्ट देखने के लिए आधिकारिक वेबसाइट tgbie.cgg.gov.in पर लिंक एक्टिव हो गया है, जहां छात्र अपने हॉल टिकट नंबर डालकर रिजल्ट देख सकते हैं।

फर्स्ट और सेकंड ईयर दोनों के नतीजे एक साथ जारी
तेलंगाना बोर्ड ने इस बार IPE 1st और 2nd ईयर के नतीजे एक साथ जारी किए हैं।
ये भी पढ़ें: Board Result 2025 LIVE: तेलंगाना बोर्ड इंटर के नतीजे घोषित, आधिकारिक वेबसाइट tsbie.cgg.gov.in पर देखें रिजल्ट
ऐसे करें अपना रिजल्ट चेक
- सबसे पहले tsbie.cgg.gov.in पर जाएं
- IPE 1st या 2nd ईयर रिजल्ट लिंक पर क्लिक करें
- अपना हॉल टिकट नंबर भरें
- सबमिट करें और अपना मार्क्स मेमो देखें
5 से 25 मार्च तक हुई थीं परीक्षाएं
IPE 1st ईयर की परीक्षाएं 5 मार्च से 24 मार्च तक और 2nd ईयर की परीक्षाएं 6 मार्च से 25 मार्च तक चली थीं। सभी पेपर सुबह 9 बजे से 12 बजे तक आयोजित किए गए।
फेल हुए छात्रों को मिलेगा दूसरा मौका
जो छात्र 2nd ईयर की परीक्षा में पास नहीं हो पाए हैं, उन्हें निराश होने की जरूरत नहीं है। वे इंटरमीडिएट पब्लिक एडवांस्ड सप्लीमेंट्री एग्जाम (IPEASE) में शामिल होकर फिर से कोशिश कर सकते हैं। इस परीक्षा की तारीख और जानकारी जल्द ही बोर्ड की तरफ से दी जाएगी।
पिछले साल से बेहतर रहा रिजल्ट
2024 में सेकंड ईयर का ओवरऑल पास प्रतिशत 64.19% था। उस समय लड़कियों ने 72.53% और लड़कों ने 56.10% की दर से सफलता हासिल की थी। इस बार कुल पास प्रतिशत में सुधार देखने को मिला है।
2024 के आंकड़ों की तुलना 2023 से करें तो पिछले साल प्रथम वर्ष के कुल पास प्रतिशत में मामूली कमी आई है। 2023 में इंटर प्रथम वर्ष का पास प्रतिशत 63.85% था, जो 2024 में घटकर 61.06% हो गया। इस साल का रिजल्ट बीते 2 सालों से बेहतर रहा है। फर्स्ट ईयर में इस बार 66.89 प्रतिशत छात्र उत्तीर्ण हुए हैं।
ये भी पढ़ें: UP Board Result Date 2025: कन्फ्यूजन का अंत! यूपी बोर्ड के रिजल्ट की तारीख हो गई तय? इस दिन आने वाला है परिणाम












Click it and Unblock the Notifications