UPSC Civil Services Exam 2018 के मार्कशीट जारी, जानिए टॉपर कनिष्क कटारिया के मार्क्स

नई दिल्ली। UPSC Civil Services Exam 2018 के नतीजे घोषित हो चुके हैं। 5 अप्रैल को सिविल सेवा परीक्षा का रिजल्ट घोषित कर दिया और अब उसके मार्क्सशीट भी जारी कर दिए गए हैं।इस साल के यूपीएससी में राजस्थान के कनिष्क कटारिया टॉपर रहे। कनिष्क ने 1121 अंक हासिल किए। वहीं दूसरे नंबर पर आने वाले अक्षत जैन ने 1080 अंक हासिल किए। तीसरे स्थान पर रहने वाले जुनैद खान ने 893 अंक लिखित परीक्षा में और 184 अंक इंटरव्यू में हासिल किए।

 UPSC Civil Services Exam 2018: Marks released

टॉपर कनिष्क कटारिया की मार्क्सशीट देखें तो सिविल सेवा परीक्षा में उन्हें कुल 1121 अंक हासिल हुए। इसमें मेन्स एग्जाम में 942 अंक, पर्सनालिटी टेस्ट में उन्हें179 मार्क्स हासिल किए हैं। वहीं अक्षत जैन को लिखित परीक्षा में 882 मार्क्स और पर्सनेलिटी टेस्ट में 198 मार्क्स हासिल किए हैं।

तीसरे स्थान पर रहे यूपी के जुनैद अहमद ने लिखित परीक्षा में 893 और इंटरव्यू में 184 मार्क्स हासिल किए हैं।वहीं, चौथे रैंक हासिल करने वाले श्रेयांश कुम के कुल 1071 मार्क्स थे। लिखित परीक्षा में उनके 887 मार्क्स थे। वहीं, इंटरव्यू में 184 अंक थे।

अगर गर्ल्स टॉपर की बात करें तो महिलाओं में टॉपर आने वाली भोपाल सृष्टि देशमुख को कुल 1068 अंक हासिल हुए, जिसमें लिखित परीक्षा में उन्होंने 895 अंक और पर्सनालिटी टेस्ट में 173 मार्क्स हासिल किए। आपको बता दें कि इस साल UPSC में कुल 759 कैंडिडेट्स ने क्वालिफाई किया था, जिसमें से जनरल कैटेगरी के 361,SC के 128, ST के 61 और OBC के 209 उम्मीदवारों ने क्वालिफाई किया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+