UPSC Results: 7 मेन्स, 5 इंटरव्यू…12 अटेंप्ट के बाद भी नहीं निकला एग्जाम, कहा- जिंदगी का दूसरा नाम संघर्ष
UPSC CSE Result 2023: आज मंगलवार को संघ लोक सेवा आयोग ने UPSC सिविल सेवा परीक्षा, 2023 का परिणाम जारी कर दिया है। परीक्षा में कुल 1,016 उम्मीदवारों ने सफलता प्राप्त की है। लखनऊ के आदित्य श्रीवास्तव ने ऑल इंडिया रैंक 1 हासिल की है। वहीं, अनिमेष प्रधान दूसरी और अनन्या रेड्डी को तीसरी रैंक मिली है।
इन सभी उम्मीदवारों की सफलता की कहानियां परिणाम जारी होने के बाद से ही ट्रेंडिंग हैं। सभी इन्हें बधाई दे रहे हैं और इनसे प्रेरणा ले रहे हैं। हालांकि, इस परीक्षा से जुडा एक दूसरा पहलू ये भी है कि हर साल यूपीएससी की परीक्षा लाखों उम्मीदवार हिस्सा लेते हैं। इनमें से कुछ को सफलता मिलती है तो कई उम्मीदवार असफल ही रह जाते हैं।

सोशल मीडिया पर वायरल
हालांकि यूपीएससी परीक्षा में असफल होने के बाद भी कुणाल विरुलकर नाम के एक परीक्षार्थी की सोशल मीडिया पर खूब चर्चा हो रही है। सोशल मीडिया पर कुणल का एक ट्वीट वायरल हो रहा है। उन्होंने अपने विफल होने के दर्द को सोशल मीडिया पर साझा किया है।
12 अटेंप्ट... नहीं मिली कामयाबी
यूपीएससी एस्पिरेंट कुणाल विरुलकर ने ट्वीट किया और उसमें लिखा 12 अटेंप्ट, 7 मेन्स, 5 इंटरव्यू फिर भी नहीं हुआ सेलेक्शन... शायद जिंदगी का दूसरा नाम ही संघर्ष है। कुणाल का ये ट्वीट वायरल हो गया है। इस ट्वीट को अब तक 1.1 मिलियन लोग देख चुके हैं।
हजारों लोगों ने दी प्रतिक्रिया
कुनाल विरुलकर के इस ट्वीट पर हजारों लोग अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं। उनके इस पोस्ट पर आईएएस अधिकारी अवनीश शरण ने लिखा है- कुछ बात है कि हस्ती मिटती नहीं हमारी, आपको और शक्ति मिले...
एक यूजर ने लिखा है- चिंता मत करिए आपके भाग्य में कुछ और है। आप जीवन में सफल होंगे। वहीं, एक अन्य यूजर ने लिखा कि कोशिश करते रहिए, कभी हार मत मानिए, एक दिन सफलता जरूर मिलेगी।












Click it and Unblock the Notifications