UPSC 2024: एग्जाम की OMR शीट भरते वक्त न करें ये 6 गलतियां, वरना भुगतना पड़ेगा खामियाजा
संघ लोक सेवा आयोग (यूपीएससी) द्वारा इस सप्ताह सिविल सेवा परीक्षा (सीएसई) 2024 के लिए आधिकारिक अधिसूचना 2024 आधिकारिक वेबसाइट upsc.gov.in पर जारी हो चुका है।
खास बात यह है कि आयोग ने सिविल सेवा प्रारंभिक परीक्षा 2024 का आवेदन प्रक्रिया का कार्यक्रम भी शुरू कर दिया है। इसके लिए आपको पहले एक OMR शीट पर प्रोफाइल फिल करना होगा। इस शीट को फिल करते वक्त अगर आपसे जरा सी भी चूक हुई, तो आपका सारी मेहनत बर्बाद मानिए। इसलिए आयोग ने भी 6 बेहद संवेदनशील प्वाइंटों को हाईलाइट किया है। आइए जानते हैं क्या हैं वो?

- बुकलेट सीरीज: ओएमआर शीट में टेस्ट बुकलेट सीरीज का सही अंक फिल करना होगा। अगर टेस्ट बुकलेट सीरीज ए मिलती है, तो उसमें उसी को लिखना होगा। साथ ही संबंधित गोले को भी भरना होगा। गलती हुई तो शीट रिजेक्ट हो सकती है।
- एनकोडिंग करना: ओएमआर शीट में एनकोडिंग करना जरूरी है। यदि, किसी कारण आपने यह नहीं किया, तो आंसर-शीट की जांच नहीं होगी। साथ ही आपका रिजल्ट भी नहीं आएगा।
- सब्जेक्ट कोड और रोल नंबर: ओएमआर शीट के पहले पेज पर ऊपर ही यूपीएससी सब्जेक्ट कोड और रोल नंबर फिल करना है। अगर आपने इसे फिल करने में चूक की तो सारी मेहनत बर्बाद। इतना ही नहीं, संबंधित गोले को भी फिल करना होगा।
- डॉटेड लाइन से छेड़-छाड़: ओएमआर शीट की दोनों तरफ लेफ्ट और राइट एक डॉटेड लाइन बनी होगी। आपको भूल से भी इसे नहीं छूना है। अगर आपने इसे टच भी किया तो, आयोग इसे अनुचित मानेगा। यह प्रतिबंधित क्षेत्र माना जाता है।
- पूर्णता गोला फिल करें : ओएमआर शीट पर यह भी एक अहम ध्यान रखने की बात है कि सवालों के उत्तर में ऑप्शन के आगे दिए गए गोलों को पूरी तरह से रंगा जाए। अगर , आधे या अधूरे गोले फिल किए जाएंगे तो उन्हें जज नहीं किया जाएगा।
- अटेंडेंस शीट: सबसे अहम है कि उम्मीदवार स्कैनेबल अटेंडेंस शीट जरूर भरे। अगर आपने निश्चित जगह पर सही चीज नहीं फिल की तो, आयोग सख्त कार्रवाई कर सकता है।












Click it and Unblock the Notifications