क्लर्क रहकर देखी गरीबी, फिर रात दिन मेहनत कर पास किया UPSC एग्जाम, कौन हैं आखिरी रैंक लाने वाले महेश कुमार?

UPSC 2023 Mahesh Kumar: साल 2023 के यूपीएससी की लिस्ट जारी हो चुकी है। कई लोगों के सपने पूरे हुए तो कईयों के चूर। कई लोग फर्स्ट आए तो वे खबरों में छा गए। टॉपर्स की स्ट्रैटेजी, उनकी पर्सनल लाइफ को लेकर लोग जानने को बेताब होने लगे। मगर इस बीच किसी को भी यूपीएएससी क्रैक करने वाले ऐसे शख्स की याद नहीं आई, जिसने आखिरी रैंक लाकर खुद को इन कामयाब लोगों की लिस्ट में शामिल किया है। ऐसा करने वाले इस शख्स का नाम है महेश कुमार।

महेश कुमार ने अपने तीसरे प्रयास में यूपीएससी की परीक्षा पास की। एक क्लर्क की नौकरी करने वाले शख्स ने अधिकारी बनने का सपना देखा और फिर इस सपने को पूरा करने के लिए अपनी पूरी मेहनत झोंक दी। आज उनका नाम UPSC पास करने वालों की लिस्ट में शुमार हो गया है। बता दें कि महेश को यूपीएससी में 1016वीं रैंक मिली है। यानि अगर वो एक रैंक से भी पिछड़ जाते तो उनका ये सपना साकार नहीं हो पाता।

Mahesh Kumar

जिला कोर्ट में क्लर्क हैं महेश
बता दें कि बिहार के रहने वाले महेश कुमार राज्य के शेखपुरा जिला कोर्ट में बेंच क्लर्क के तौर पर काम करते हैं। वे मुजफ्फरपुर के रहने वाले हैं। जब से सबको पता चला कि उन्होंने यूपीएससी की कठिन परीक्षा पास की है, सबकी खुशी का कोई ठिकाना ही नहीं है। महेश कुमार को बधाई देने वालों का तांता सा लग गया है।

महेश कुमार ने यूपीएससी की परीक्षा में 1016वीं रैंक हासिल की है। तीसरी कोशिश में उन्हें सफलता मिली। पहली बार महेश को सफलता नहीं मिली थी। मगर उन्होंने हार नहीं मानी और अपनी पढ़ाई जारी रखते हुए वे यूपीएससी का मुश्किल एग्जाम पास कर गए।

क्लर्क की नौकरी के साथ की पढ़ाई
बता दें कि महेश कुमार मुजफ्फुर जिले के तुर्की खराट गांव के रहने वाले हैं। महेश ने क्लर्क की नौकरी करते हुए ये एग्जाम पास किया। नौकरी के साथ-साथ उन्होंने पढ़ाई की। उनकी सफलता के बाद कर्मचारियों में खुशी का माहौल है। महेश को बधाईयां देने वालों का भी तांता लगा हुआ है।

ऐसे तय होता है UPSC के बाद IAS-IPS-IFS पद
बताते चलें कि यूपीएससी की ओर से कोई भी पद पूर्व निर्धारित नहीं होता है। फिर चाहे वो आईएएस का हो, आईपीएस या फिर आईएफएस। रैंक के अलावा कई सारी बातों पर निर्भर करता है कि पास करने वाला किस पद पर जाएगा।

कुल उम्मीदवार, कट ऑफ और फॉर्म भरते हुए पद को प्राथमिकता देने जैसी बातें इसपर निर्भर करती हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+