NTR यूनिवर्सिटी ऑफ हेल्थ साइंसेज का नाम बदलकर YSR पर रखने पर विधानसभा में हंगामा, TDP के 13 MLA सस्पेंड
आंध्र प्रदेश विधानसभा ने डॉ. एनटीआर यूनिवर्सिटी ऑफ हेल्थ साइंस अमेंडमेंट बिल 2022 में डॉ. एनटीआर यूनिवर्सिटी ऑफ हेल्थ साइंस का नाम बदलकर डॉ. वाईएसआर यूनिवर्सिटी ऑफ हेल्थ साइंस रखा है।
विजयवाड़ा, 21 सितंबर: आंध्र प्रदेश विधानसभा ने आज 9 विधेयकों को ध्वनि मत से पारित कर दिया। जिसमें डॉ. एनटीआर यूनिवर्सिटी हेल्थ साइंस अमेंडमेंट बिल 2022, आंध्र प्रदेश शॉप्स एंड इस्टेबलिशमेंट अमेंडमेंट बिल 2022, आंध्र प्रदेश लेबर वेलफेयर फंड सेकेंड अमेंडमेंट बिल 2022 शामिल हैं।

आंध्र प्रदेश विधानसभा ने डॉ. एनटीआर यूनिवर्सिटी ऑफ हेल्थ साइंस अमेंडमेंट बिल 2022 में डॉ. एनटीआर यूनिवर्सिटी ऑफ हेल्थ साइंस का नाम बदलकर डॉ. वाईएसआर यूनिवर्सिटी ऑफ हेल्थ साइंस रखा है।
डॉ. एनटीआर यूनिवर्सिटी ऑफ हेल्थ साइंसेज का नाम बदलकर डॉ. वाईएसआर यूनिवर्सिटी ऑफ हेल्थ साइंसेज करने पर विधानसभा में काफी हंगामा हुआ। हंगामे के बाद विधानसभा सत्र के आखिरी दिन टीडीपी के 13 विधायक सदन से निलंबित कर दिए गए। विधायकों ने डॉ. एनटीआर स्वास्थ्य विज्ञान विश्वविद्यालय संशोधन विधेयक 2022 की प्रतियां भी जलाईं।
यह भी पढ़ें- पोलावरम पर सीएम जगन ने दिया टीडीपी को करारा जवाब, कहा- सरकार ने बढ़ाया मुआवजा

Click it and Unblock the Notifications