बारू पर बौखलाई मनमोहन सिंह की बेटी, कहा पिता की पीठ में भौंका 'अपनों' ने छुरा

अंग्रेजी अखबार इंडियन एक्सप्रेस से बातचीत में उपिंदर ने बताया कि बारू का ये काम पूरी तरह से अनैतिक है। प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह की बेटी उपिंदर किताब के सामने आने के समय पर भी सवाल उठा रही हैं। उपिंदर का कहना है कि जिस समय और जिस तथ्यों के साथ इस किताब को सामने लाया गया है वो न सिर्फ प्रधानमंत्री के विश्वास के साथ धोखा है बल्कि जिस तरह से उन्हें वहां अधिकार मिल हुए थे उनका भी उल्लघंन है।
हालांकि उपिंदर साफ-साफ कहती हैं कि ये उनकी निजी राय है। लेकिन वो इस बात से खासी नाराज हैं कि बारू ने किताब में जिस तरह से प्रधानमंत्री के बारे में लिखा वो पूरी तरह से मनगढ़ंत है।
गौरतलब है कि किताब 'द ऐक्सीडेंटल प्राइम मिनिस्टर द मेकिंग एंड अनमेकिंग ऑफ मनमोहन सिंह' में संजय बारू ने दावा किया है मनमोहन सिंह ने दूसरे कार्यकाल में कांग्रेस प्रमुख सोनिया गांधी और सहयोगी दलों के समक्ष घुटने टेक दिए थे। इस पूरे मसले पर अब तक प्रधानमंत्री की ओर से कोई भी प्रतिक्रिया नहीं आई है।
पीएम की बेटी ने किताबी हमलों को राजनीति से प्रेरित बताते हुए, तीखी प्रतिक्रिया जताई है।












Click it and Unblock the Notifications