UP School Reopen: 1 मार्च से यूपी में खुल जाएंगे सभी स्कूल,10 फरवरी से 6 से 8 तक की शुरू हो जाएगी क्‍लास

UP School Reopen: 1 मार्च से यूपी में खुलेंगे जाएंगे सभी स्कूल,10 फरवरी से कक्षा 6 से 8 तक की क्‍लास शुरू हो जाएगी

उत्तर प्रदेश में कोरोनोवायरस महामारी के कारण मार्च 2020 में बंद हुए स्कूल 10 फरवरी को फिर से खुलेंगे। यह निर्देश सभी स्कूलों सरकारी और निजी और सभी बोर्ड - CBSE, ISC, ICSC के लिए प्रभावी होगा। उत्तर प्रदेश सरकार की एक आधिकारिक विज्ञप्ति के अनुसार, कक्षा 6-8 के लिए स्कूल 10 फरवरी को फिर से खुलेंगे। 1-5 कक्षा के लिए, स्कूल 1 मार्च को फिर से शुरू होगा।

Recommended Video

      School Reopen: UP और Bihar में इस दिन से खुलने वाले है School, जानिए डिटेल | वनइंडिया हिंदी
      school

      राष्ट्रीय राजधानी में, कक्षा 9 और 11 के छात्रों के साथ-साथ पॉलिटेक्निक और आईटीआई सहित डिग्री डिप्लोमा संस्थानों के लिए सभी स्कूल 5 फरवरी से फिर से खुल रहे हैं। हालांकि, छात्र केवल अभिभावकों की सहमति से कक्षाओं में भाग लेंगे, शारीरिक उपस्थिति नहीं होगी। अनिवार्य और सभी स्कूलों और कॉलेजों से COVID-19 दिशानिर्देशों का पालन करने की उम्मीद की जाएगी।

      बता दें कोरोनावायरस के प्रसार को रोकने के लिए राष्ट्रव्यापी तालाबंदी से पहले पिछले साल मार्च में स्कूलों को बंद कर दिया गया था। बेसिक शिक्षा विभाग के अंतर्गत शिक्षण कार्य प्रारंभ किए जाने के संबंध में बेसिक शिक्षा मंत्री डॉ. सतीश द्विवेदी बताया कि कोरोनावायसर को ध्‍यान में रखते हुए भारत सरकार द्वारा समय-समय पर आने वाली गाइडलाइंस के अनुसार बेसिक शिक्षा विभाग के अंतर्गत प्राथमिक और माध्‍यमिक स्‍कूलों के अलावा उच्‍च शिक्षण संस्‍थानों में रेगुलर पढ़ाई शुरू करवाने का निर्णय लिया गया है।

      प्रदेश के उच्‍च प्राथमिक स्‍कूल कक्षा 6 से 8 तक के बच्‍चों के लिए शिक्षण कार्य 10 फरवरी 2021 से आरंभ होगा। वहीं प्राथमिक स्‍कूल जिनमें कक्षा 1 से लेकर 5 तक का शिक्षण एक मार्च 2021 से शुरू होगा। बता दें सीएम योगी आदित्‍यनाथ ने कुछ दिनों पहले ही सभी स्‍कूलों को दोबारा खोलने का आदेश दिया था। इसके बाद बेसिक शिक्षा विभाग ने स्‍कूल खोलने की तैयारी शुरू कर दी थी। यूपी सरकार ने यूपी सरकार की गाइडलाइन के आधार पर कक्षा 6 से 8 तक की पढ़ाई शुय कराने को लेकर विचार करने को कहा था। इसके साथ ही प्रदेश सरकार ने अधिकारियों को प्रदेश में कोरोना की वास्‍तविक स्थिति का आंकलन करने को कहा था।

      Notifications
      Settings
      Clear Notifications
      Notifications
      Use the toggle to switch on notifications
      • Block for 8 hours
      • Block for 12 hours
      • Block for 24 hours
      • Don't block
      Gender
      Select your Gender
      • Male
      • Female
      • Others
      Age
      Select your Age Range
      • Under 18
      • 18 to 25
      • 26 to 35
      • 36 to 45
      • 45 to 55
      • 55+