दिल दें, OTP नहीं! 'सैयारा कहीं स्कैम ना कर दे यारा', जानिए UP पुलिस ने क्यों कहा ऐसा?

UP Police Uses 'Saayara' Twist to Warn Against Cyber Frauds: यूपी पुलिस हमेशा जनता को सतर्क करने का कोई आ कोई मजेदार तरीका ढूंढ ही लेती है। इस बार भी यूपी पुलिस ने साइबर ठगी से लोगों को सतर्क करने के लिए एक बेहद अनोखा तरीका अपनाया है। सोशल मीडिया पर उन्होंने एक ऐसा पोस्ट शेयर किया।

यह पोस्ट हाल ही में आई फिल्म सैयारा से रिलेटेड है। इन दिनों 'सैयारा' फिल्म का क्रेज यंगस्टर्स के सर चढ़ा हुआ है। यूपी पुलिस ने इस फिल्म से जोड़ते हुए साइबर क्राइम को लेकर लोगों को अलर्ट करने का नया तरीका निकाला है।

UP Police Alert

दरअसल, सैयारा के गाने के लिरिक्स को यूज करते हुए यूपी पुलिस ने लोगों को चेताया है कि किसी के साथ भी अपना OTP यानी की वन टाइम पासवर्ड ना शेयर करें। इस पोस्ट के जरिए हल्के फुल्के अंदाज में एक बेहद गंभीर मैसेज शेयर किया गया है।
ये भी पढ़ें: डिजिटली अरेस्ट कर 10 दिन में ही 1.02 करोड की ठगी, हरियाणा से पकड़ा गया, ऐसे करता था साइबर फ्रॉड

क्या लिखा है पोस्ट में?

यूपी पुलिस ने लिखा है, "'सैयारा' से 'स्कैम ना हो जाये यारा', 'सैयारा' देखकर लोग सिनेमाघरों में बेहोश हो रहे हैं... लेकिन असली बेहोशी तब होगी, जब 'I love you' के बाद 'OTP भेजो प्लीज़' आएगा - और अकाउंट का बैलेंस ₹0 दिखाएगा। ❤️ दिल दें, OTP नहीं।"

सोशल मीडिया पर मिल रही तारीफ

यह पोस्ट सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। कई लोगों ने यूपी पुलिस की इस रचनात्मक सोच की तारीफ की है। यूजर्स ने लिखा कि यह तरीका युवाओं तक संदेश पहुंचाने के लिए एकदम सही है।

बढ़ रहे हैं OTP स्कैम के मामले

देशभर में OTP से जुड़ी ठगी के मामले तेजी से बढ़ रहे हैं। ठग कॉल या मैसेज के ज़रिए लोगों से उनका OTP पूछते हैं और फिर बैंक खातों से पैसे निकाल लेते हैं। ऐसे में जागरूक रहना बेहद जरूरी है।

यूपी पुलिस लगातार कर रही अलर्ट

यूपी पुलिस समय-समय पर सोशल मीडिया के जरिए लोगों को साइबर ठगी से सतर्क कर रही है। इस बार उन्होंने एक फिल्मी अंदाज़ अपनाकर युवा वर्ग को खासतौर पर सतर्क करने की कोशिश की है।

सतर्क रहना जरूरी

अगर किसी अनजान व्यक्ति से कॉल या मैसेज आए और वह OTP मांगे, तो सावधान हो जाएं। प्यार के नाम पर ठगी भी हो सकती है। इसलिए भावनाओं के साथ-साथ सतर्कता भी जरूरी है।
ये भी पढ़ें: CoinDCX Hacked: साइबर हमले ने उड़ाए CoinDCX के करोड़ों रुपये, कंपनी बोली – हम खुद करेंगे भरपाई

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+